फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Boxer Sahil won silver in Junior World Championship

Hisar News: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में बॉक्सर साहिल ने जीती चांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Boxer Sahil won silver in Junior World Championship
हिसार। बॉक्सर साहिल का मैच देखते परिवार के सदस्य।
हिसार। आर्मेनिया में हुई जूनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार की पुलिस लाइन के रहने वाले बॉक्सर साहिल ने रजत पदक जीता है। सोमवार को साहिल आर्मेनिया के बॉक्सर से फाइनल में 5-0 से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वह ब्लाइस बॉक्सिंग क्लब में चार साल से कोच अमित के पास प्रशिक्षण ले रहा है। साहिल मूल रूप से भिवानी के गांव मिताथल का रहने वाला है, लेकिन हिसार की पुलिस लाइन में रहकर प्रशिक्षण ले रहा है। सोमवार को परिवार के सदस्यों ने साहिल का मैच देखा। साहिल ने शुक्रवार को रशिया के बॉक्सर को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन सोमवार को उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं, रजत पदक जीतने पर साहिल के परिवार में खुशी का माहौल है। साहिल की माता कपिला देवी ने बताया कि बेटा अच्छा खेला। बेटे को आगे और भी पदक जीतने के मौके मिलेंगे।
विज्ञापन

पिता भी रह चुके अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर
साहिल के पिता तनेजपाल भी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर रह चुके हैं। अभी हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। माता कपिला देवी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। साहिल के चाचा बॉक्सर दिनेश कुमार अर्जुन अवाॅर्डी हैं। साहिल ने अपनी बारहवीं की पढ़ाई पुलिस पब्लिक स्कूल से की है। अभी वह डीएन कॉलेज में बीए में प्रथम ईयर का छात्र है।
विज्ञापन

साहिल की उपलब्धियां

- 2022 में बिहार में हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2023 में अरुणाचल प्रदेश में हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2023 में कजागिस्तान में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed