फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both friends of village Chindad and Adampur wanted to stay together for life without getting married

Hisar News: शादी न करके जीवनभर एक साथ रहना चाहती थीं गांव चिंदड़ व आदमपुर की दोनों सहेलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Both friends of village Chindad and Adampur wanted to stay together for life without getting married
फतेहाबाद। फतेहाबाद के गांव भोडा होशनाक से गुजर रही किशनगढ़ ब्रांच नहर में कूदने वाली दो सहेलियां शादी न करके जीवनभर एक साथ रहना चाहती थीं। इन दोनों में गूढ़ प्रेम था और उन्होंने शादी नहीं करने की ठान ली थी। यह बात अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती फतेहाबाद के गांव चिंदड़ की युवती ने आदमपुर पुलिस से हुई बातचीत में कही है। इसकी पुष्टि आदमपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने की है। जब एक साथ जी न सकीं तो एक साथ मरने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव चिंदड़ निवासी 23 वर्षीय आदमपुर के गांव भाणा निवासी 22 वर्षीय युवती आदमपुर के ही राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में एक साथ पढ़ रही थीं। 22 मार्च को दोनों एक दूसरे के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में दोनों घर नहीं लौटीं। इस मामले में दोनों परिवारों की ओर से फतेहाबाद सदर व आदमपुर थाने में शिकायत दी गई थी। फतेहाबाद सदर पुलिस ने तो चिंदड़ निवासी युवती के गायब होने के इस मामले में केस दर्ज नहीं किया, लेकिन आदमपुर पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली थी। दोनोंं सहेलियां 22 मार्च को घर से निकलकर दिल्ली चली गईं। वीरवार शाम वह अग्रोहा लौटीं और दोनों ने एक राय से नहर में कूदकर जान देने का निर्णय कर लिया। नहर के पास लोगों ने एक यवुती को डूबते देखा और उसे निकाल लिया, लेकिन दूसरी नहर के तेज बहाव में बह गई और कालीरावण के पास उसका शव बरामद हुआ। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल युवती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों शादी न करके एक दूसरे के साथ रहना चाहती थीं। परिजन दूसरी का विवाह करने के लिए रिश्ता देख रहे थे और इसी को लेकर दोनों घर से निकल गईं।
विज्ञापन




सदर थाना ने दो दिन तक नहीं दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट, परिजनों ने जताया रोष

चिंदड़ की युवती परिजन सदर थाना फतेहाबाद से भी खफा नजर आए। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी 22 मार्च को लापता हुई थी। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में भी दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। यदि पुलिस कार्रवाई करती तो लड़कियों को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -----

दोनों युवतियां शादी नहीं करना चाहती थीं। रवीना ने अपने बयानों में बताया है कि शादी नहीं करके एक साथ जिंदगी भर रहना चाहती थीं। इसी के चलते एक साथ नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने एकता के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
-पवन कुमार, आदमपुर थाना प्रभारी



कोट

अभी हमने घायल युवती के बयान नहीं लिए हैं। आदमपुर थाना पुलिस ही इस मामले में सारी कार्रवाई कर रही है। वहां जांच जारी है।

-सुमित कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed