फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Booths increased from 193 to 197 in Hansi constituency, 15 thousand voters increased

Hisar News: हांसी हलके में 193 से बढ़कर 197 हुए बूथ, 15 हजार मतदाता बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Booths increased from 193 to 197 in Hansi constituency, 15 thousand voters increased
हांसी। हांसी हलके में इस बार 197 बूथ बनाए गए हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बूथों की संख्या 193 थी। मतदाताओं की संख्या बढ़ने से बूथों की संख्या में इजाफा हुआ है। हलके में 1,99, 222 मतदाता हैं। जिसमें से 1,05888 पुरुष मतदाता व 93,333 महिला मतदाता हैं। पांच वर्ष में करीब 15 हजार मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने में सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। एसडीएम ने सेक्टर अधिकारियों को अपने चुनावी क्षेत्र व बूथों की भौगोलिक स्थितियों से परिचित होने के निर्देश दिए। स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में एसडीएम मोहित महराणा ने सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टर के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों का समय-समय पर दौरा करते रहें। सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, रैंप, दरवाजे, खिड़की, पानी व अन्य आवश्यक सामान हर हाल में उपलब्ध होना चाहिए।
विज्ञापन

अगर किसी मतदान केंद्र पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी चीज की आवश्यकता है तो तुरंत संबंधित उच्च अधिकारी से संपर्क कर व्यवस्था को दुरुस्त करवाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारियों को गाड़ी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कुछ वाहन रिजर्व भी रखे जाएंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed