{"_id":"614f62cb8ebc3e012555f790","slug":"book-amount-reached-in-the-accounts-of-102017-students-of-the-district-hisar-news-hsr6127398171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 102017 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची पुस्तक राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 102017 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची पुस्तक राशि
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले के सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा के 102017 विद्यार्थियों के खाते में पुस्तक राशि आ चुकी है। पहली से 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रति विद्यार्थी को 250 रुपये जबकि 6 से 8वीं कक्षा के प्रति विद्यार्थी को 400 रुपये मिले।
शिक्षा निदेशालय की ओर से दो चरणों में विद्यार्थियों के खाते में पुस्तक राशि डाली जाएगी। पहले चरण में विद्यार्थियों को खाते में राशि डाली जा चुकी है। अब दूसरे चरण के लिए शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के खातों का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। जल्दी ही इन विद्यार्थियों के खातों में भी कक्षानुसार पुस्तकों की राशि डाल दी जाएगी।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में प्रदेश स्तर पर 1751141 विद्यार्थियों के खातों में पुस्तक राशि डाली जा चुकी है। जबकि प्रदेश स्तर पर सरकारी स्कूलों में पहली से 8वीं कक्षा के कुल 2460261 विद्यार्थी हैं। दूसरे चरण के अनुसार 192951 विद्यार्थियों के खातों को वेरिफिकेशन किया जा चुका है। जिनकी राशि डालनी अभी शेष है।
विज्ञापन
हमारे स्कूल में छठी से 8वीं कक्षा के 403 विद्यार्थियों में से 316 के खातों में राशि आ चुकी है। जल्दी ही शेष विद्यार्थियों के खातों में राशि आ जाएगी। - कृष्ण, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समीप जहाजपुल
पहली से 8वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के खातों में किताबों की राशि आनी शुरू हो गई है। जिले के 102017 विद्यार्थियों के खातों में पुस्तकों की राशि डाली भी जा चुकी है। शेष विद्यार्थियों के खातों में भी राशि डाल दी जाएगी। - धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार