फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Body of private company employee found under suspicious circumstances near toll plaza

Hisar News: टोल प्लाजा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला निजी कंपनी के कर्मी का शव

Tue, 10 Dec 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Body of private company employee found under suspicious circumstances near toll plaza
मृतक विकास
हांसी। रामायण टोल प्लाजा के समीप भिवानी जिले के गांव सिकंदपुर निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक बीते एक सप्ताह से हांसी से लापता हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवक ने 16 दिन पहले ही पेटीएम कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

युवक की पहचान सिकंदरपुर निवासी 25 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। शव सोमवार सुबह हिसार रोड पर टोल प्लाजा के समीप मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। विकास तीन दिसंबर को हांसी से लापता हुआ था। उसके भाई योगेश की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। योगेश ने बताया कि तीन दिसंबर की शाम करीब सात बजे विकास उसको हांसी बस स्टैंड पर मिला था। विकास ने कहा था कि वह हिसार अपने किसी निजी काम से जा रहा है और कल वापस आ आएगा। योगेश ने बताया कि इसके बाद विकास घर लौटकर नहीं आया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। अब उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। इस बारे में शहर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बयान के आधार पर इतेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


हाथ व गले पर मिले निशान
योगेश ने बताया कि हम तीन भाई हैं। विकास सबसे बड़ा था। विकास हांसी में पेटीएम कंपनी में काम करता था। करीब 16 दिन पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी। सुबह सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। विकास के हाथों पर ब्लेड के निशान थे। गले में फंदा लगाने के निशान थे। कपड़े भी फटे हुए थे। विकास आत्महत्या नहीं कर सकता। भाई की मौत से वह अभी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed