{"_id":"612a70638ebc3e6ed2137e7a","slug":"body-found-of-missing-youth-police-investigating-cctv-after-registering-murder-case-hisar-news-hsr6101745131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव मल्लेवाला से बीती 25 अगस्त की रात लापता हुए युवक का शव बरामद होने के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव का शनिवार का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। हत्यारों की तलाश में पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।
मल्लेवाला निवासी 24 वर्षीय राजू 25 अगस्त की रात को कार में सवार होकर घर से सिरसा जाने के लिए गया था। इसके बाद उसकी गाड़ी करीवाला पुलिस ने गांव बणी में लावारिस अवस्था में बरामद की। शुक्रवार को राजू का शव मसीतां हेड के नजदीक से बरामद हुआ। मृतक के भाई गुरप्रीत के मुताबिक 26 अगस्त को सुबह उन्होंने उसकी बडागुढ़ा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दी। इसके बाद राजू की गाड़ी गांव बणी से लावारिस अवस्था में बरामद हुई है। गाड़ी के पिछले हिस्से में रक्त के निशान थे। गुरप्रीत के मुताबिक उसके भाई का शव नहर से बरामद हुआ। मृतक के दोनों पैर बंधे हुए थे और उसका चेहरा भी बिगड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक राजू जब घर से गया था तो उसके साथ 3 युवक व गांव पन्नीवाला मोटा निवासी एक युवती भी थी। चारों लोगों ने पहले पंजुआना के निकट एक होटल पर शराब पी। जिसके बाद राजू युवती को होटल में बैठाकर यह कहकर सिरसा गया कि वह उक्त लोगों को छोड़कर जल्दी ही वापस आ जाएगा। इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने पंजुआना होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जिसमें युवती सहित 4 लोग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे। पुलिस ने इस मामले में उक्त युवती से भी पूछताछ की है।
फुटेज में दिखे 6-7 युवक
राजू की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया और गाड़ी को गांव बणी की तरफ ले गए। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने बणी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से गाड़ी में डीजल की जगह भूल वश पेट्रोल डलवा लिया। जिसके बाद गाड़ी बंद हो गई। आरोपी गाड़ी को धक्का मारकर मिस्त्री के पास ले गए। जब मिस्त्री को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद करीवाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी बरामद कर ली। बडागुढ़ा पुलिस ने बणी पंप की फुटेज देखी जिसमें 6-7 युवक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। हमने सीसीटीवी फुटेज देखी है जिसमें 6-7 युवक दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल दर्ज मुकदमे मेें हत्या की धारा और जोड़ दी गई है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या की वजह क्या रही।
- अवतार सिंह, थाना प्रभारी, बडागुढ़ा।