फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bodies of a mother and two children found in a household water tank in Malapur village.

Haryana: घर की हौदी में मिले मां और दो बच्चों के शव, हिसार के मलापुर में दिल दहला देने वाली वारदात

Sun, 02 Aug 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 01:56 AM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव मलापुर निवासी अमित ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है। शुक्रवार रात उसकी पत्नी मुकेश (33), बेटी वर्षा (13) और बेटा वंश (11) घर पर सोए हुए थे लेकिन शनिवार सुबह उठने पर तीनों घर से गायब मिले।

विज्ञापन
Bodies of a mother and two children found in a household water tank in Malapur village.
मुकेश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के गांव मलापुर में शनिवार दोपहर बाद एक घर की हौदी में मां और उसके दो बच्चों के शव मिले। महिला के पति ने सुबह तीनों की गुमशुदगी को लेकर अग्रोहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। वहीं, महिला के मायके वालों ने उसके पति पर तीनों की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही महिला के पति और मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी के अलावा अन्य धाराएं भी प्राथमिकी में जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव मलापुर निवासी अमित ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है। शुक्रवार रात उसकी पत्नी मुकेश (33), बेटी वर्षा (13) और बेटा वंश (11) घर पर सोए हुए थे लेकिन शनिवार सुबह उठने पर तीनों घर से गायब मिले। उसने गांव और रिश्तेदारी में उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने तीनों की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। जब पुलिस अमित के घर पहुंची और घर में बनी हौदी का ढक्कन खोला तो उसमें तीनों के शव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
उधर, मुकेश के मायके पक्ष की ओर से गांव कापड़ो निवासी उसके भाई अनिल ने अमित और उसके परिजनों पर मुकेश तथा दोनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाया। अनिल ने बताया कि उसका जीजा अमित शराब पीने का आदी था। वह अक्सर मुकेश से पैसे लेकर शराब पीता था और उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि उसने उसकी बहन, भांजे और भांजी की भी हत्या कर दी।


इस मामले में पहले गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी में अन्य धाराएं जोड़ दी गई हैं। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलने की संभावना है। -किशोरी लाल, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed