{"_id":"610c3ade8ebc3eaa28690c83","slug":"board-stopped-the-result-of-former-chief-minister-omprakash-chautala-hisar-news-hsr6081504193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का रिजल्ट रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का रिजल्ट रोका
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह साथ में है बोर्ड सचिव राजेंद्र प्रसाद व अन्
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को 12वीं कक्षा की ओपन का रिजल्ट जारी कर दिया। बोर्ड ने 38926 परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी किया है। वहीं छह परीक्षार्थियों का रिजल्ट रोका गया है। इन परीक्षार्थियों में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी शामिल हैं। दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय पास नहीं होने के कारण उनका रिजल्ट रोक लिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 12वीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से आवेदन किया था। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ। सभी बच्चों को बोर्ड की ओर से पास कर दिया गया है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री को भी बोर्ड ने पास कर दिया है, लेकिन पर दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में पास नहीं होने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री के रिजल्ट में यह फंसा पेच
बोर्ड सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने वर्ष 2017 में नेशनल ओपन से दसवीं कक्षा पास की थी। नेशनल ओपन के नियमानुसार छह में पांच विषयों में पास होना जरूरी होता है। इस दौरान पूर्व सीएम चौटाला अंग्रेजी विषय में पास नहीं हुए थे। लेकिन उनको पांच विषयों में पास होने के कारण दसवीं में सफल माना गया। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शर्त के अनुसार दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है। इसलिए उनका रिजल्ट रोका गया है, जब तक वे दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय में पास नहीं होंगे तब तक उनका रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसके लिए 18 अगस्त को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड ने ओपन के परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी करने के लिए 27:07 का फार्मूला रखा है। सभी फ्रेश और पूर्ण विषय के विद्यार्थियों को थ्योरी में 27 नंबर और प्रैक्टिकल में 7 नंबर प्रदान किए गए हैं। ऐसे में सभी परीक्षार्थी 34 प्रतिशत अंकों के साथ पास हो गए हैं। ओपन से 12वीं कक्षा क लिए प्रदेश से फ्रेश कैटेगरी में 27569 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें
19068 छात्र एवं 8501 छात्राएं शामिल हैं।
सीटीपी/रि-अपीयर/एसटीसी और मर्सी चांस की परीक्षा के 11357 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें 7909 छात्र एवं 3448 छात्राएं शामिल हैं। जिन विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट या अन्य प्रकार की केवल एक विषय की परीक्षा देनी थी, उनको बाकी विषयों के अंकों के औसत के हिसाब से अंक दिए गए हैं।
परीक्षा देने का भी मिलेगा मौका
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि जो परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, उनको परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। ऐसे सभी परीक्षार्थियों को 18 अगस्त 2021 से आरंभ हो रही परीक्षा में उसी आवेदन के आधार पर बिना शुल्क के परीक्षा में प्रविष्ट होने की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई परीक्षार्थी घोषित हुए परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह 18 अगस्त 2021 की परीक्षा में निशुल्क प्रविष्ट हो सकता है।