{"_id":"6a4ea6b2720d704e1309d4d9","slug":"blos-honored-for-their-excellent-performance-in-digitization-work-hisar-news-c-21-hsr1020-906202-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित
Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हांसी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-14 के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) रामफल को सम्मानित किया गया है। एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी राजेश खोथ ने उन्हें प्रशंसा पत्र और नकदी राशि प्रदान की। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें यह सम्मान मिला है।
रामफल राजकीय विद्यालय बीड़ फार्म में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का 98 फीसदी कार्य सबसे तेज गति से पूरा किया। एसडीएम ने कहा कि एसआईआर निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसकी सफलता बूथ लेवल अधिकारियों की मेहनत पर निर्भर करती है।
सभी बीएलओ से समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान :
रामफल ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान उन्होंने प्रतिदिन 12 से 14 घंटे तक कार्य किया। लक्ष्य पूरा करने में उनके सुपरवाइजर सुरेश कुमार और सहयोगी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। एसडीएम राजेश खोथ ने सभी बीएलओ से समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को भी सम्मानित किया जाएगा। चुनाव कानूनगो मुकेश बंसल और अन्य कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद रहे।