{"_id":"588ce90a4f1c1b476fcf6b7b","slug":"blind-school-hisar-redcroos-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्टाफ के बारे में किया अभद्र मजाक, डांट के डर से हॉस्टल की छत से कूदा ब्लाइंड स्टूडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्टाफ के बारे में किया अभद्र मजाक, डांट के डर से हॉस्टल की छत से कूदा ब्लाइंड स्टूडेंट
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेड क्रॉस स्थित ब्लाइंड स्कूल में पढ़ने वाला छठी कक्षा का स्टूडेंट डर के मारे घर भागने के लिए हॉस्टल की छत से कूद गया। स्टूडेंट को उपचार के लिए रात करीब साढ़े 11 बजे हॉस्टल वार्डन व एक टीचर ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की सूचना पर रेडक्रॉस सचिव रविंद्र लोहान शनिवार सुबह अस्पताल में बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
दरअसल छठी कक्षा के छात्र विशाल ने स्कूल की एक महिला स्टाफ के बारे में दोस्तों के बीच अभद्र मजाक कर दिया। उसके दोस्तों ने उसे डरा दिया कि वे इस बारे में स्कूल इंचार्ज, महिला स्टाफ व अन्य टीचर्स को बताएंगे। दोस्तों के ऐसा कहने पर स्टूडेंट डर गया। उसने सोचा सुबह डांट पड़ेगी। इसको लेकर उसने रात को ही घर भागने की प्लानिंग कर ली। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि भागने से पहले उसने अपने रूममेट रोहित को खाना खाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद न करने की बात कही थी। रात को जब रोहित सो गया तो विशाल उठा और फर्स्ट कक्षा में पढ़ने वाले झारखंड निवासी ऋषिकांत के रूम में पहुंचा। उसने उसे भी अपने साथ भागने के लिए तैयार कर लिया। दोनों ने अपने दो दो बैग बांधे और हॉस्टल की छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद विशाल छत से कूद गया। कूदते ही विशाल की कूल्हे की हड्डी टूट गई। दर्द के मारे जब वह चिल्लाया तो ऋषिकांत ने हॉस्टल वार्डन व अन्य स्टूडेंट्स को सूचना दी। बाद में उसे व्हीलचेयर पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्टाफ ने बताया कि गनीमत यह रही कि स्टूडेंट पहले फेंके गए बैग पर जा गिरा वरना और अधिक चोटें आ सकती थी।
विज्ञापन
स्टूडेंट विशाल ने महिला स्टाफ के बारे में दोस्तों के बीच अभद्र मजाक कर दिया था जिसके बारे में स्टूडेंट्स ने उसे मजाक कर रहा कि वे इस बारे टीचर को बताएंगे। इस बात से विशाल डांट के डर से रात को घर भागने लगा। घर भागने के लिए वह छत से कूद गया। हमने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसके कूल्हे का ऑपरेशन करवा दिया गया है। स्टूडेंट की हालात बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
- रविंद्र लोहान, सचिव रेडक्रॉस