{"_id":"6758ac9d4ab858940d0d0aa9","slug":"blast-in-chandigarh-abhishek-who-gave-arms-to-sahil-of-petwad-sent-to-jail-hisar-news-c-21-hsr1007-522422-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चंडीगढ़ में धमाका... पेटवाड़ के साहिल को हथियार देने वाले अभिषेक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चंडीगढ़ में धमाका... पेटवाड़ के साहिल को हथियार देने वाले अभिषेक को जेल भेजा
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में 26 नवंबर को एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने के मामले में पकड़े गए आरोपी खरड़ निवासी अजीत और देवा निवासी विनय को हथियार देने के मामले में सीआईए ने हरसौला निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने बताया कि वह कैथल से हथियार लेकर आया था और यूएसए में बैठे रणदीप के कहने पर पेटवाड़ के साहिल को दिए थे। इसके बाद साहिल ने आरोपी अजीत व विनय को हथियार उपलब्ध कराए थे। सोमवार को आरोपी अभिषेक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
बता दें कि अजीत व विनय को वारदात से करीब एक माह पहले साहिल ने रोहतक में महम मार्ग पर हथियार दिए थे। इसके बाद दोनों आरोपी हथियार और करनाल से बम लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद 22 नवंबर को चंडीगढ़ के डिओरा क्लब के बाहर तड़के 3:12 बजे और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर 3:14 बजे दो धमाके किए। पुलिस ने जब अजीत व विनय को मुठभेड़ के बाद पकड़ा तो साहिल का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस जींद जेल से साहिल को प्रोडक्शन वारंट लेकर आई तो पूछताछ में आरोपी अभिषेक और मोहित का नाम सामने आया था।