{"_id":"6830c037184228027f0610a7","slug":"blaming-bms-doctors-for-the-declining-sex-ratio-in-the-state-is-completely-wrong-dr-yadav-hisar-news-c-21-hsr1020-632596-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में घटते लिंगानुपात को लेकर बीएमएस डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरता सरासर गलत : डॉ. यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में घटते लिंगानुपात को लेकर बीएमएस डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरता सरासर गलत : डॉ. यादव
Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
हांसी बैठक करते हुए नीमा के सदस्य।
हांसी। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा के सदस्यों की एक बैठक प्रधान डॉ. अश्वनी आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की तरफ से बीएएमएस डॉक्टरों को प्रदेश में घटते लिंगानुपात को लेकर जिम्मेदार ठहरने की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में नीमा हांसी के मीडिया प्रभारी एवं चिरंजीवी अस्पताल के संचालक डॉ. विजय यादव ने कहा कि बीएएमएस चिकित्सकों पर बिना किसी सबूत के इतने बड़े आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जबकि वास्तविकता यह है कि बीएमएस डॉ. वर्षों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पूरी निष्ठा लगन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ समय समय पर नीमा डॉक्टरों की तरफ से विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमटीपी व पीएनडीटी अधिनियम को नियंत्रित और निगरानी करना सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी है जो कि सरकारी तंत्र स्वयं इस कार्य में विफल हो रहा है। इस विफलता का ठीकरा स्वास्थ्य विभाग बीएएमएस डॉक्टर पर बेवजह थोप रहा है जो कि अति निंदनीय है।
इस अवसर पर डॉ. पंकज समोथा, डॉ. ईश आहूजा, डॉ. राकेश भारद्वाज, डॉ. अजय यादव, डॉ. एनके अरोड़ा, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. पंकज इलावादी, डॉ. अनिल मोर, डॉ. विकास बूरा आदि सदस्य उपस्थित थे।