फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Blackmailed by having illicit relations, man commits suicide, case filed against mother and daughter

Hisar News: अवैध संंबंध बनाकर किया ब्लैकमेल, व्यक्ति ने की आत्महत्या, मां-बेटी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed by having illicit relations, man commits suicide, case filed against mother and daughter
हिसार। शांति नगर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी एक महिला ने उसके पति से अवैध संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, जिस कारण उसके पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने आरोपी महिला व उसकी बेटी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2015 में रोहित के साथ से हुई थी। इस शादी से उसके दो बच्चे हैं। वर्ष 2023 में एक महिला उनके घर के पास किराये पर रहती थी। इस कारण रोहित की उस महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गए। आरोपी महिला उसके पति को झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेल करती रहती थी।
विज्ञापन

रोहित डर के मारे उसे लाखों रुपये दे चुका था। वह महिला रोहित पर पैसे लेने का दबाव बनाती थी, जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। जब वह रोहित से परेशानी का कारण पूछती तो कहता था कि महिला व उसकी बेटी पैसे मांग रही है और न देने पर बदनाम करने की धमकी दे रही है। दोनों मां-बेटी उसका पीछा नहीं छोड़ रही हैं और वह इनसे बहुत परेशान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी ने बताया कि 19 जून को वह अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने घर सिरसा गई हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसे पता चला कि रोहित ने महिला व उसकी बेटी से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। एचटीएम थाना के एएसआई व जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed