{"_id":"6275638ad8e1de550939ff17","slug":"black-smelling-water-coming-in-the-taps-the-women-who-arrived-with-lath-blocked-the-halt-at-the-chowk-hisar-news-hsr6309576136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों में आ रहा काला-बदबूदार पानी, लठ लेकर पहुंचीं महिलाओं ने पड़ाव चौक पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों में आ रहा काला-बदबूदार पानी, लठ लेकर पहुंचीं महिलाओं ने पड़ाव चौक पर लगाया जाम
विज्ञापन
हिसार। पड़ाव चौक क्षेत्र के यादव मोहल्ले के घरों के नलों में तीन महीनों से काला व बदबूदार पानी की सप्लाई आ रही है। इससे खफा लोगों ने शुक्रवार को पड़ाव चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं लठ लेकर पहुंचीं और सड़क के दोनों तरफ बैठ गई। महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले के करीब 35 घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कंवरपाल, जेई विकास और वार्ड के पार्षद उमेद खन्ना मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया, करीब एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोल दिया। एसडीओ ने कहा कि यादव मोहल्ला में लोगों ने नालियों के अंदर से पानी के कनेक्शन लिए हुए हैं। कनेक्शन काफी पुराने हो चुके हैं। 200 फुट लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
मंत्री गुप्ता को बुलाओ, उन्हें अपने घर का पानी पिलाएंगे
स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आएंगे तो उन्हें यही पानी पिलाएंगे, तब उन्हें पता चलेगा कि एरिया में पानी कैसा आ रहा है। यादव मोहल्ला निवासी महाबीर यादव, रामेश्वर दास, सुभाष गुर्जर, महेशी, ताराचंद, उदय सिंह ने बताया कि सप्लाई में आ रहा पानी काला है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस पानी के पीने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। नहाने पर सिर व बदन में खुजली हो रही है। दूषित पेयजल की समस्या को लेकर कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। लोगों ने कहा कि नहर आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि अब स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी लेकिन अब भी वे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
शहर उड़ान को तैयार, हमें पीने का पानी तक नसीब नहीं
पड़ाव चौक पर जाम लगाने पहुंचे लोगों ने बताया कि हिसार में एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। मगर यहां साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। सप्लाई का पानी पीना तो दूर इस पानी से हाथ तक नहीं धो सकते। घर में पानी की बदबू फैली हुई है।
मैं निगम हाउस की बैठक में कई बार दूषित पानी की सप्लाई का मुद्दा उठा चुका हूं। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुुई। लोगों की मांग जायज है। पिछले कई दिनों से यादव मोहल्ला में गंदा पानी आ रहा है। अब यहां नई लाइन बिछाने को लेकर काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही सप्लाई का पानी साफ आएगा।
- उमेद खन्ना, पार्षद, वार्ड-6
यादव मोहल्ला में लोगों ने नालियों के अंदर से पानी के कनेक्शन लिए हुए हैं। कनेक्शन काफी पुराने हो चुके हैं। यहां गली में दोनों तरफ नाली बनी हुई है। एक तरफ की नाली बंद की जाएगी और 200 फुट लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। काम शुरू हो चुका है। दो से तीन दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पानी में कोई शिकायत नहीं आएगी। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग