फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Black flags shown to former Deputy CM of Punjab on Ramayana toll

रामायण टोल पर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Black flags shown to former Deputy CM of Punjab on Ramayana toll
रामायण टोल पर धरनारत किसानों ने वीरवार को दिल्ली-हिसार हाईवे से गुजर रहे पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। किसानों ने यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ के नेतृत्व में काले झंडे दिखाए। इस दौरान किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल को पंजाब से दिल्ली जाना था। किसानों को पता लगा तो वह टोल कमेटी के नेतृत्व में काले झंडों को लेकर पहुंच गए। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब सुखबीर बादल का काफिला टोल पर पहुंचा तो किसानों ने काले झंडे दिखाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक माह पूर्व भी किसानों ने सुखबीर बादल को काले झंडे दिखाए थे। वीरवार को दूसरी बार किसानों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रकट किया। किसान यूनियन के प्रधान कुलदीप खरड़ ने बताया कि जब पंजाब में किसानों ने एलान किया था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रैली नहीं होंने देंगे। उस दौरान सुखबीर बादल ने पंजाब में बड़ी रैली की। किसानों ने रैली का बहिष्कार किया। किसान विरोध करने पहुंचे तो सुखबीर बादल के कहने पर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ। जिसमें काफी संख्या में किसान घायल हुए थे। इसी के चलते हमने बादल को काले झंडे दिखाए व उनके खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed