फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP workers should prepare to win ten Lok Sabha seats and form the government for the third time in the state: Dhankhar

दस लोकसभा सीटें जीतने और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी करें भाजपा कार्यकर्ता : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
BJP workers should prepare to win ten Lok Sabha seats and form the government for the third time in the state: Dhankhar
हिसार-श​क्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन में मंच पर सीएम मनोहरलाल,  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, प्
हिसार। भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख की बैठक में सीएम की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश की दस लोकसभा सीटें जीतने व प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने के लिए तैयारी करो। प्रदेश में 5 अप्रैल तक चार लाख पन्ना प्रमुख बनाने के लक्ष्य को पूरा करो। 6 अप्रैल को प्रदेश में 4 लाख पन्ना प्रमुख एक लाख अन्य पदाधिकारियों के घर पर भाजपा का ध्वज फहराएं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। जजपा अपनी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, भिवानी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दस जिलों के शक्ति केंद्र प्रमुखों का सम्मेलन शनिवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि दस लोकसभा सीटें जीतने व प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने की तैयारी करें। उन्होंने इसके लिए नारे लगवाए तीसरी बार अपनी सरकार। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम दस लोकसभा सीटों को जीतने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जजपा भी अपनी तैयारी कर रही है। वो भी डिप्टी हटा देने की बात कह रहे हैं। लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र का मुद्दा है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो हम पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


हर महीने दो लाख लोगों से फीडबैक लेंगे
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को 5 लाख कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। आज का यह सम्मेलन इसी कार्य को गति देने के लिए आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपीसोड हर बूथ, हर गांव और हर वार्ड में सुना जाएगा। मन की बात सुनने के बाद हर बूथ पर 10 लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे। हर महीने दो लाख लोगों से फीडबक लेकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद कश्मीर और पूरा पंजाब भी चाहिए, यह भाजपा ही कर सकती है
प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि हमसे अच्छी व्यवस्था पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा में भी सबसे आगे थे। आज हमें फिर से भारत को गौरवमयी बनाने पर बात करनी पड़ रही है। इसका कारण है कि आजादी के बाद जिनको सत्ता मिली, उन्होंने ठीक काम नहीं किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु प्रशिक्षण करके भारत को गौरवान्वित किया। कारगिल से भी पाकिस्तान को लताड़ कर भगाया। भारत को मजबूत बनाने का काम मोदी सरकार ने किया। 97 प्रतिशत मोबाइल अब अपने देश में बनते हैं। बिना पर्ची और बिना खर्ची के मनोहर सरकार ने नौकरी दी। कांग्रेस को केवल भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाता है। ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 48 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। आजाद कश्मीर भी चाहिए और पूरा पंजाब भी चाहिए। ये केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है। धारा-370 ,राम मंदिर बनेगा, तीन तलाक मोदी ने करके दिखाया है। अब कार्यकर्ताओं की बारी हैं कि वे हरियाणा और केंद्र में भाजपा की फिर से सरकार बनाएं।



सीएम बोले-योजनाओं और कामों को घर-घर तक लेकर जाएं
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में सीएम मनोहरलाल ने वर्ष 2024 के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में ताकत फूंकी। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शक्ति केंद्र प्रमुखों का प्रयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। वर्ष 1998 में रोहतक में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन जिस अनुशासन व व्यवस्था के साथ हुआ, उसने पार्टी में नई जान फूंकी। जिसके चलते पार्टी हरियाणा में मजबूती के साथ उभरी। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाएं गिनाते हुए कहा कि सरकार की एक-एक योजनाएं और किए गए काम जो जनता के बीच कार्यकर्ताओं को लेकर जाना चाहिए। सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर तक जाएं । लोगों को उनका लाभ मिले इसके लिए माध्यम बनें। सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने आगे की जीत सुनिश्चित करनी है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दो व्हाट्एसएप ग्रुप बनाएं। एक ग्रुप में संगठन के लोगों को शामिल करें। दूसरे ग्रुप में अपने पन्ना, बूथ्र, शक्ति केंद्र के प्रमुख मतदाताओं को शामिल करें। इन लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराएं। हर एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया का उपयोग करे। एक-एक लाभार्थी तक पहुंचे। अपने क्षेत्र के हर एक मतदाता का पूरा रिकॉर्ड तैयार करें।


यह रहे मौजूद
इस मौके पर संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता, मंत्री जेपी दलाल, मंत्री ओमप्रकाश यादव, मंत्री कमलेश ढांडा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद बृजेन्द्र सिंह, भिवानी सांसद धर्मबीर सिंह, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, राज्यसभा सदस्य डाॅ. डीपी वत्स, रामचन्द्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मोहनलाल बड़ोली, डाॅ. पवन सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

सीएम ने अमर उजाला की खबर का किया जिक्र
सम्मलेन में सीएम मनोहरलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अमर उजाला में विस्तार से खबर छपी है। अधिकारियों को रोजाना दो घंटे जनता की शिकायतें सुननी होंगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं के लिए भी समय देना होगा, लेकिन हमें कुछ व्यवस्था बनानी होगी। यह अपेक्षा न करें कि हर कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष जितना सम्मान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed