फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   BJP will end the lies of Congress leaders says babita phogat

Haryana: कांग्रेस पर बरसीं भाजपा नेता बबीता फौगाट, कहा-मुझे और मेरी बहन को हक पाने के लिए जाना पड़ा था कोर्ट

Wed, 24 Jul 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Updated Wed, 24 Jul 2024 05:31 AM IST
सार

दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने सांसद दीपेंद्र पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2022 तक वह हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे और उस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया। बबीता ने कहा कि उनके कार्यकाल और कांग्रेस राज में सबसे अधिक उपेक्षा हम फौगाट बहनों की हुई।

विज्ञापन
BJP will end the lies of Congress leaders says babita phogat
बबीता फौगाट - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं भाजपा नेता बबीता फौगाट ने मंगलवार को दादरी स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। फौगाट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खून में झूठ बोलना है। भाजपा कांग्रेस नेताओं के खून से झूठ को खत्म करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की खेल नीतियों पर सदन में सवाल उठाए हैं, जबकि हकीकत ये है कि कांग्रेस राज में इन खेल नीतियों का फायदा केवल चहेतों को दिया गया।
विज्ञापन


दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने सांसद दीपेंद्र पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2012 से 2022 तक वह हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे और उस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए कुछ नहीं किया। बबीता ने कहा कि उनके कार्यकाल और कांग्रेस राज में सबसे अधिक उपेक्षा हम फौगाट बहनों की हुई। बबीता ने कहा कि उनकी बड़ी बहन गीता फौगाट को डीएसपी रैंक का अपना हक पाने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। मजबूरीवश उन्हें भी कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री बनने पर मनोहर लाल ने उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक का पद दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा-इनेलो का अस्तित्व खत्म
प्रेसवार्ता में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बबीता ने जजपा और इनेलो पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये वो दल हैं, जिनके घर में ही बंटवारा हो गया। अब इन दोनों दलों का अस्तित्व खत्म हो चुका है। चुनाव लड़ने के सवाल पर बबीता ने कहा कि अगर संगठन ये मौका देगा तो वह चुनाव जीतने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed