फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP victory in Haryana: BJP wins in 9 out of 10 corporations, Independent candidate wins in Manesar

हरियाणा में बजा भाजपा का डंका: 10 में से नौ निगमों में खिला कमल, मानेसर में निर्दलीय की जीत; कांग्रेस पिछड़ी

Wed, 12 Mar 2025 07:40 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

हरियाणा में हुए 10 नगर निगमों के चुनावों में भाजपा ने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की, जबकि मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल को हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन
BJP victory in Haryana: BJP wins in 9 out of 10 corporations, Independent candidate wins in Manesar
निगम चुनाव भाजपा की जीत पर खुशी मनाते हरियाणा के सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत के करीबी बताकर प्रचार किया था। वहीं, भाजपा रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है। कांग्रेस सभी निगमों में पिछड़ी गई है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में भाजपा ने दी कांग्रेस को मात, 45 हजार 171 हजार मत से जीते रामअवतार वाल्मीकि
नगर निगम मेयर के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। तीन बार कलानौर हलके से विधानसभा चुनाव हार चुके पार्टी के मेयर प्रत्याशी रामअवतार वाल्मीकि ने कांग्रेस प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45 हजार 191 हजार वोटों के अंतर से मात दी। खास बात यह रही कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जाट बाहुल्य वार्डों में जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, वहां भाजपा मेयर चुनाव में भारी पड़ी। नॉन जाट बाहुल्य वार्डों में तो कांग्रेस को करारी हार मिली है। 13 राउंड चली मतगणना में कांग्रेस भाजपा को एक भी राउंड में नहीं हरा सकी। 

यह खबर भी पढ़ें: Haryana Assembly: बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामा, कांग्रेस ने किया वाॅकआउट

निगम चुनाव में भाजपा ने जहां पूरा जोर लगाया, जबकि कांग्रेस में उत्साह नजर नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव प्रचार करने तक नहीं आए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ही चुनाव प्रचार की कमान संभाली। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा व शकुंतला खटक ही अपने हलकों में प्रचार करते दिखे। मुख्यमंत्री नायब सैनी न केवल मेयर प्रत्याशी का नामांकन कराने आए, बल्कि रोहतक से ही निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मंत्री अरविंद शर्मा, कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रचार में भाग लिया। 

ये रहा राउंड वाइज परिणाम

भाजपा की नीतियों की जीत : रामअवतार वाल्मीकि

रोहतक शहर की जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही केंद्र व राज्य के बाद शहर में भी भाजपा की सरकार बनी है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार शहर का विकास लगातार करवाएगी। जीत की एक वजह केंद्र व राज्य में चल रही भाजपा सरकार की नीतियों व विकास कार्य भी हैं। - रामअवतार वाल्मीकि, नवनिर्वाचित मेयर नगर निगम रोहतक।

सरकार का पड़ा फर्क, भाजपा मेयर लोगों के काम करवाएं : कांग्रेस प्रत्याशी
केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए लोगों के मन था कि भाजपा प्रत्याशी जीतकर काम करवाएं। हालांकि कांग्रेस को भी अच्छे वोट मिले हैं। वे जनता के बीच रहकर लोगों की आवाज उठाएंगे। साथ ही विकास कार्यों में भाजपा मेयर का सहयोग करेंगे। - सूरजमल किलोई, मेयर प्रत्याशी कांग्रेस।

खरखौदा नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा

खरखौदा नगरपालिका चुनाव में भाजपा कब्जा जमाने में कामयाब रही है। भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मैक्सिन ठेकेदार को हराने का काम किया है। जबकि वार्ड पार्षदों के मुकाबले में भी दो वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। जिसमें वार्ड चार में जसबीर ने पूर्व पार्षद मोहन दहिया को तीन मतो से मात देने का काम किया। जबकि वार्ड नौ में संजय पंवार ने कांटे की टक्कर में संदीप को मात्र एक वोट से हराने का काम किया है।

खरखौदा में सुबह आठ बजे आरओ एसडीएम डा. निर्मल नागर की देखरेख में मतगणना शुरू हुई, पहले वार्ड पार्षदों का परिणाम आया, जिसमें वार्ड एक से हरिओम, दो से लक्ष्मी देवी, तीन से नवीन दहिया, चार से जसबीर, पांच से सीमा देवी, छह से प्रमोद, सात से अनूप, आठ से कृष्ण कुमार, नौ से संजय पंवार, दस से वीणा देवी, 11 से सोमवती, 12 से पूनम देवी निर्विरोध, 13 से गोपाल सैनी, 14 से मनीषा रानी, 15 से अनिल कुमार व 16 से मुकेश कुमार ने जीत हासिल की।

कन्या कालेज के बाहर समर्थकों को जैसे ही अपने प्रत्याशी के जीत की सूचना मिली तो उन्होंने ढ़ोल बजाने शुरू कर दिए। इसके बाद रंग-गुलाल भी उड़ाया जाने लगा। इसके बाद जैसे ही नपा अध्यक्ष पद को लेकर गिनती शुरू हुई तो, पहले ही राउंड में भाजपा के हीरा लाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और तीनों ही राउंड में बढ़त बरकार रखते हुए जीत दर्ज की। जिसके बाद शहर में भाजपाइयों ने शहर में जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला।

भाजपा के रजनीश मेहता के सिर सजा रादौर पालिका अध्यक्ष का ताज

नगर पालिका रादौर के अध्यक्ष पद भाजपा अपनी झोली में डालने में कामयाब रही। यहां भाजपा प्रत्याशी रजनीश मेहता ने 1904 वोट लेकर निकट प्रतिद्वंधी आजाद उम्मीदवार दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 482 वोट से हराया। दलीप को 1422 वोट हासिल हुए। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी महिंद्र को 533, अजय को 456, सतविंद्र को 141 वोट पड़े, वहीं 31 लोगों ने नोटा बटन भी दबाया।

बता दें कि रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए केवल भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था। भाजपा ने ही यहां अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा। कांग्रेस व अन्य दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। भाजपा को छोड़ अन्य दल चुनाव प्रचार में भी ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए। इसका फायदा भाजपा को मिला और उनके प्रत्याशी रजनीश मेहता विजयी रहे।

सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव, भाजपा के राजीव जैन ने बड़ी जीत दर्ज की

नगर निगम मेयर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 34,766 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

चुनाव परिणाम
राजीव जैन (भाजपा): विजेता
कमल दीवान (कांग्रेस): पराजित
जीत का अंतर: 34,766 वोट

राजीव जैन का जीत के बाद पहला बयान
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने सोनीपत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है। मैं सोनीपत की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं। ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, राज्य और नगर निगम) अब शहर के विकास को नई गति देगी। हम सोनीपत में बड़े विकास कार्य करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

करनाल में मेयर प्रत्याशी यश गोयल ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

करनाल नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी यश गोयल ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को उनके ही वोट नहीं मिले। उनका दावा है कि उनके परिवार ने उनके पक्ष में मतदान किया था, लेकिन मतगणना के दौरान उन्हें केवल एक वोट ही मिला।


हिसार में भाजपा का बना मेयर

हिसार नगर निगम में कुल 20 में से 17 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, दो निर्दलीय पार्षद जीते और कांग्रेस के सिंबल पर केवल एक प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सका। भाजपा के मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली 96329 वोट लेकर विजयी रहे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू 31873 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

पानीपत में खिला कमल, 26 में से भाजपा ने 23 वार्ड जीते

करीब सवा साल के बाद शहर को अपनी सरकार मिल गई है। निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने 26 में से 23 वार्डों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस एक और निर्दलीय दो वार्डों में चुनाव जीते हैं। निगम में सबसे बड़ी जीत वार्ड-4 और सबसे छोटी जीत वार्ड-19 में रही। वार्ड-4 में भाजपा के अनिल बजाज 5891 वोटों से विजयी रहे।



जबकि वार्ड-19 में भाजपा की नेहा शर्मा मात्र 118 वोटों से चुनाव जीती। वहीं भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी कोमल सैनी लगातार बढ़त बनाई थी। भाजपा में इसके लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा ने विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है।

भाजपा मेयर प्रत्याशी 123170 वोटों से जीती
भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी 123170 रिकॉर्ड वोटों से जीत गई हैं। कोमल सैनी को 162075 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सविता गर्ग को 38905 और आम आदमी पार्टी के प्रीतपाल खेड़ा को 4864 वोट मिले पाए। निर्दलीय केवल सिंह को 7295 वोट मिले हैं। कोमल सैनी ने अपनी जीत पर पानीपत की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे अपने सभी वायदे पूरे करेगी। नगर निगम के 2018 के चुनाव में भाजपा की अवनीत कौर करीब 75 हजार वोटों से विजयी रही थी। कोमल सैनी की नगर निगम में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

जुलाना में भाजपा की एक दिन पहले होली

शहर की सरकार चुनने में भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही। भाजपा प्रत्याशी डा संजय जांगड़ा को चेयरमैन चुनाव में 671 वोटों से जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी डा संजय जागड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार जोगेंद्र लाठर को मात दी है। शुरू से ही दाेनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। चेयरमैन पद के चुनाव में डा संजय जांगड़ा को 3771 वोट मिली जबकि जोगेंद्र लाठर को 3100 वोट मिली। जोगेंद्र लाठर को शुरूआत के 3 वार्डाें में अच्छी शुरूआत मिली लेकिन बाकि बचे 11 वार्डाें में भाजपा प्रत्याशी को ही बढ़त मिली और जीत हासिल की।

भाजपा ने लगाया दम, हो गया बेड़ा पार
जुलाना नपा क्षेत्र से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली लीड से भाजपा जीत को लेकर आस्वस्त थी। इसके बावजूद भाजपा ने चुनाव को लेकर पूरा दम लगाया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट के लिए प्रदेश के मुख्यामंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री कृष्ण लाल पवांर, श्रुति चौधरी, डिप्टी स्पीकर डा कृष्ण लाल मिढ़ा, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम, राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि ने शिरकत की। भाजपा के संगठन ने काम किया और जीत मिल गई। 

चेयरमैन पद के लिए किसको कितने मिले वोट
 डा संजय कुमार -3771
अमरजीत सिंह-145
कौशल कुमार-88
जोगेंद्र लाठर- 3100
ठंडीराम- 106 
दिनेश कुमार- 117
मोहिंद्र सिंह- 496
वकील- 663
सुनील कुमार-1151
जीत भाजपा प्रत्याशी डा संजय जांगड़ा- 671

दोबारा चुनाव लड़ रहे पार्षदों को नकारा, नए चेहरों को दी तवज्जो
जुलाना नगरपालिका चुनाव के मैदान में 6 पार्षद दूसरी बार चुनाव में अपनी किस्मत को आजमा रहे थे लेकिन शहर की जनता ने सभी को नकारते हुए नए चेहरों को तवज्जो दी और उन्हें जिताया। वार्ड 6 से ओमप्रकाश, वार्ड 7 से विजय कुमार, वार्ड 9 से सुभाष पांचाल, वार्ड 10 से मीना, वार्ड 12 से राकेश कुमार व वार्ड 13 से मौसमी दूसरी बार अपना भाग्य आजमा रही थी लेकिन सभी पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा हालांकि पहली बार चुनाव हारी वार्ड 2 से कविता को लोगों की सहानुभूति मिली और जीत हासिल की। 1952 में नगरपालिका बनने के बाद केवल निशा देवी ही इकलौती पार्षद है जो दो बार पार्षद बन पाई है। 

बवानीखेड़ा नगर पालिका चुनाव में खिला कमल

नगर पालिका बवानीखेड़ा चुनावों में अध्यक्ष पद पर कमल खिला है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे सुंदर अत्री ने 1385 वोटों से जीत दर्ज की है। जीत के बाद सुंदर अत्री  ने कहा कि वह सभी 16 पार्षदों को साथ लेकर समान रूप से कार्य करेंगे। बवानी खेड़ा कस्बे के विकास कार्यों में गति देंगे। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता कस्बे के सभी घरों में स्वच्छ जल, सीवरेज व्यवस्था को  सुधारना, खेल स्टेडियम का निर्माण करवाना आदि प्रमुख विशेषताएं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed