फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP officials quarreled with each other during the Tiranga Yatra in Adampur of Hisar

Hisar: आदमपुर में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा पदाधिकारी, हाथों में लिए झंडा से एक-दूसरे की पिटाई की

Sun, 13 Aug 2023 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 10:34 PM IST
सार

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा व सीएम विंडो सदस्य पवन जैन के बीच हाथापाई हुई। हाथ में लिए तिरंगा झंडे से एक-दूसरे की पिटाई की। बाद में पदाधिकारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। 

विज्ञापन
BJP officials quarreled with each other during the Tiranga Yatra in Adampur of Hisar
तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़ते नवीन शर्मा व पवन जैन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार के मंडी आदमपुर कस्बे में रविवार को भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत में ही भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा और सीएम विंडो सदस्य पवन जैन के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने पर भाजपा पदाधिकारी दोनों हाथों में लिए तिरंगा झंडा से एक-दूसरे की पिटाई कर दी। बाद में पदाधिकारियों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। वहीं, विपक्षी नेताओं ने मारपीट की घटना को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है।

विज्ञापन


कस्बे में तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि तिरंगा हम देशवासियों के लिए आन-बान और शान है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तो उनके हाथों में तिरंगा झंडा होता था।
विज्ञापन


वहीं, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल व मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएं। इस मौके पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता पवन खारिया, मुनीष ऐलावादी सहित अनेक अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी नेता बोले, यह तो तिरंगे का अपमान है
इनेलो के युवा मोर्चा के अध्यक्ष वजीर ज्याणी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। कांग्रेस नेता प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि एकतरफ जहां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, उसी के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में मारपीट करना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed