फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP is busy taking support of rebels in Hisar: Minister Gangwa and mayor candidate Popli reached Tarun Jain

बागियों का सहारा लेने में जुटी BJP: हिसार में तरूण जैन के घर पहुंचे मंत्री गंगवा व मेयर प्रत्याशी पोपली, बोले

Tue, 25 Feb 2025 01:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Feb 2025 01:43 PM IST
सार

विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया वार शुरू कर दिया है। उन्होंने हलोपा सुप्रीमो की ओर से विधानसभा चुनाव में वार्ड 14 के एक युवक को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करते हुए तस्वीर जारी की।

विज्ञापन
BJP is busy taking support of rebels in Hisar: Minister Gangwa and mayor candidate Popli reached Tarun Jain
तरूण जैन के घर पहुंचे मंत्री रणबीर गंगवा व मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा में बागियों की रोक के बाद मंगलवार सुबह प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली तरूण जैन के आवास पर पहुंचे। तरूण जैन ने दोनों का स्वागत करते हुए पूरी तरह से भाजपा का साथ देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं।

विज्ञापन




इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चुनाव एकतरफा हो गया है। प्रजातंत्र में सत्ता व विपक्ष दोनों को मजबूत होना चाहिए। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही। नेतृत्व विहिन कांग्रेस लोगों की आवाज नहीं उठा पा रही। भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। किसी गुट ने सीएम का कार्यक्रम रद्द नहीं कराया।कुछ व्यस्तता के कारण सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सावित्री जिंदल भी हमारे साथ हैं। तरूण जैन ने भाजपा का समर्थन किया है। पार्टी में शामिल करने का फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का है।
विज्ञापन


सिरसा में विधायक सेतिया ने तस्कर संग फोटो डालकर भाजपा के उम्मीदवार को घेरा
विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया वार शुरू कर दिया है। उन्होंने हलोपा सुप्रीमो की ओर से विधानसभा चुनाव में वार्ड 14 के एक युवक को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल करते हुए तस्वीर जारी की। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने हलोपा सुप्रीमो की जगह वार्ड 14 के भाजपा प्रत्याशी अंग्रेज बठला पर निशाना साधा। वहीं, भाजपा-हलोपा प्रत्याशी अंग्रेज बठला ने इस मामले में कहा है कि किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि वह अपराधी है। यह विधानसभा चुनाव की तस्वीर है। गोकुल सेतिया के भी गैंगस्टर के साथ फोटो हैं। उसे सोशल मीडिया पर डालकर मैं भी वीडियो जारी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर गोकुल सेतिया के वीडियो भी गैंगस्टर के साथ डाले गए थे। उस दौरान सेतिया सफाई देते हुए नजर आए थे और हलोपा के नेताओं पर ही उन्होंने आरोप लगाए थे। इस बार विधायक ने स्वयं सोशल मीडिया वार की पहल की है। गौरतलब है कि एंटी नारकोटिक्स टीम ने दो किलो अफीम तस्करी के मामले में सिरसा के कीर्ति नगर की गली नंबर पांच निवासी गौरव शर्मा को पकड़ा था जो मौजूदा समय में कोर्ट कॉलोनी में रहता है। उसे सिरसा बस स्टैंड पर पकड़ा गया था।


सोशल मीडिया पोस्ट कर विधायक ने यह लिखा विधायक सेतिया ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा - चलो माना, कांडा साहब शायद इस लड़के को नहीं जानते होंगे, जिसकी जॉइनिंग वार्ड 14 का इनका प्रत्याशी करवा रहा है। मैं वार्ड 14 के लोगों को आगाह करना चाहता हूं, जो वहां का भाजपा व हलोपा का प्रत्याशी है। सभी उससे अच्छे से परिचित हैं कि उसने क्या-क्या कारनामे कर रखे हैं। किस प्रकार की उसकी मंडली है, जो नई पीढ़ी को नशे के अंधकार में धकेलने का काम कर रही है। दो किलो अफीम तस्करी में पकड़े युवक की ज्वाइनिंग पार्टी में कराई जाती है। अगर ऐसे प्रतिनिधि अपने वार्ड के लिए चुनोगे तो ये समाज का बेड़ागर्क कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed