फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP hisar, CM sirsa, Ramlela hisar, hisar

सीता स्वयंवर के लिए सजे राजाओं के दरबार में पहुंचे सीएम खट्टर

Wed, 05 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 05 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP hisar, CM sirsa, Ramlela hisar, hisar
CM - फोटो : Bureau
भाजपा की प्रदेश स्तरीय मीटिंग के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार रात को शहर में दो स्थानों पर रामलीला का मंचन देखा। रात करीब 10 बजकर 23 मिनट पर कटला रामलीला कमेटी के रामलीला मंचन में पहुंचे। उस वक्त सीता स्वयंवर का मंचन चल रहा था। सीता स्वयंवर में अलग अलग देशों के सैकड़ों राजा उपस्थित थे। मंचन देखकर सीएम अभिभूत हो गए। उन्होंने मंच पर चढ़कर राम-लक्ष्मण का तिलक किया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मैं तो प्रभु के घर आया हूं, कुछ मांगूंगा
रामलीला मंचन के दौरान सीएम खट्टर ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो प्रभु के घर आया हुआ हूं, प्रभु के घर मांगना होता है। मैं हरियाणा की जनता से मांगता हूं कि वे अपने अपने दायित्व को समझे। हरियाणा के गौरव को समझे। हरियाणा 50 साल का हो गया। हरियाणा एक कदम भी आगे बढ़ जाएगा तो समझो ढाई करोड़ लोग आगे बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भागीदार होकर हरियाणा का गौरव बढ़ाए। इस मौके पर उनके साथ सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री छत्तरपाल, बजरंग दास गर्ग, सुरेंद्र लाहोरिया, सुजीत कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, सीएम के ओएसडी भूपेंद्र सिंह, डीसी निखिल गजराज, एसपी अश्विन शैणवी, एसडीएम अशोक बंसल, हुडा इस्टेट ऑफिसर सुमित कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन


आयोजकों की मांग टाल गए सीएम
रामलीला आयोजकों ने सीएम मनोहरलाल का फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। आयोजकों की ओर से कटला रामलीला के लिए स्टेडियम की तरह से मैदान की मांग की गई। जिस पर सीएम ने कहा कि आज प्रभु के दरबार में आया हूं। यहां तो सब मांगते हैं। मैं भी मांगूगा... यह कहकर बात को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को एमडी एके वर्मा ने पहनाई पगड़ी
कटला रामलीला के बाद सीएम रात करीब करीब पौने ग्यारह बजे विद्युत नगर में चल रही श्रीबदरी केदार रामलीला में पहुंचे। यहां सीएम मनोहरलाल का बिजली निगम के एमडी अरुण कुमार गुप्ता, एससी डीएल हंसू सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। सीएम ने एमडी एके वर्मा ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। सीपीएस कमल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि सीएम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेने आए हैं। प्रभु श्रीराम के दरबार में मेरी प्रार्थना है कि हरियाणा का चहुंमुखी विकास हो।

प्रभु श्रीराम के आदर्श को अपनाएं
सीएम मनोहरलाल ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन को अपनाएं। उनके आदर्शों को अपनाएं। रामलीला के माध्यम से समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने के लिए संकल्प लें। भगवान श्रीराम कठिनाइयों का सामना करते हुए दायित्वों का पालन करते हैं। हम 8 किलोमीटर पैदल जाकर रामलीला देखते थे। अब कुछ बदलाव आ गया है। पहले यह रोचक विषय होता था। ऐसे कार्य लंबे समय तक चलनी चाहिए। तीन भगवानों के दर्शन होने से धन्य हो गया। निगम के एमडी के इस आयोजन में जुड़ना बेहद सुुकून भरा रहा। अगर सभी अधिकारी इस तरह से सहयोग करें तो सरकार चलाने में दिक्कत नहीं आएगी। समिति के इस काम से लोगों का जीवन सुधरेगा। बिजली निगम की ओर से एमडी 5 लाख रुपये देंगे। आगे भी सहयोग किया जाएगा।

सीएम हुए लेट
सीएम मनोहर लाल खट्टर रामलीला कटला कमेटी के कार्यक्रम में करीब एक घंटे लेट पहुंचे। आयोजकों ने इंतजार करने से इनकार कर दिया और जिला महामंत्री सुजीत कुमार से दीप प्रज्ज्वलित करवाकर आरती शुरू करवा ली। सीएम करीब सवा दस बजे पहुंचे जिसके बाद दोबारा से दीप प्रज्ज्वलित करवाया गया।

ये नहीं पहुंचे
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज प्रदेश कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक में उपस्थित नहीं हुए।


सुबह 8.40 से शुरू होगी मीटिंग
बुधवार को दूसरे दिन सुबह 8.40 से मीटिंग शुरू हो जाएंगी। दूसरे दिन कई सत्र होने की संभावना है। दोपहर को लंच के बाद आखिरी सत्र होगा, जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। शाम करीब साढे़ तीन से चार बजे के बीच बैठक संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed