{"_id":"64e11e53293e2fabe907b314","slug":"bjp-does-not-need-alliance-in-haryana-birender-singh-hisar-news-c-21-hsr1034-201880-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को हरियाणा में गठबंधन की जरूरत नहीं : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को हरियाणा में गठबंधन की जरूरत नहीं : बीरेंद्र सिंह
Sun, 20 Aug 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। प्रदेश में जेजेपी-भाजपा का गठबंधन एक स्थायी सरकार के लिए किया गया था। हालांकि वर्तमान में इस गठबंधन की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा आज प्रदेश में काफी मजबूत है। हांसी में बीरेंद्र सिंह के साथियों से संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने यह बात की।
उन्होेंने कहा कि आज देश में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ अन्य किसी भी पार्टी से ऊंचा है। भाजपा का नेतृत्व दूसरी पार्टियों से अधिक ऊंचा है। मगर, पार्टी को अपने वर्किंग स्टाइल में थोड़ा बदलाव करने की आवश्यकता है। कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में जो हुआ उसको ध्यान में रखते हुए पार्टी को वर्किंग स्टाइल में बदलाव की जरूरत है। वहीं, मंच पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा है कि 2 अक्तूबर को जींद में 'मेरी आवाज सुनो' रैली का कार्यक्रम बीजेपी छोड़ने, कांग्रेस में जाने, अपना नया दल बनाने या किसी बड़े गठबंधन की योजना बनाने आदि से अलग है। वह 52 साल से राजनीति में हैं और अब कोई साधु संतों वाली बात नहीं करेंगे। वो राजनीतिक बात करेंगे और खास तौर से अपने समर्थकों और आम जनता के हित की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर की मेरी आवाज सुनो रैली में वो देश को अनुसंधानकर्ता तरीके से समस्याओं को दूर करने के उपाय बताएंगे।
उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वो 2 अक्तूबर के कार्यक्रम में इतनी ताकत दिखाए कि दूसरे दल कहें, बीरेंद्र से बात करा दो, थारा तो ब्योंत बहुत बढि़या है। इस दौरान रैली के संयोजक विजय कौशिक ने कहा कि रैली निर्णायक होगी और हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगी। हरियाणा में नया परिवर्तन आएगा। ये रैली दिखाएगी की सत्ता में आए बिना भी बदलाव किया जा सकता है।