फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bithamada's Amrita selected for India camp

Hisar News: बिठमड़ा की अमृता का इंडिया कैंप के लिए चयन

Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 15 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bithamada's Amrita selected for India camp
हैंडबाल ​खिलाड़ी अमृता।
हिसार। जिले के गांव बिठमड़ा स्थित डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा अमृता उर्फ मीतू ने खेल जगत में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। अमृता का चयन 11वीं एशियन यूथ वुमन हैंडबाल चैंपियनशिप 2025 के लिए आयोजित इंडिया कैंप में हुआ है। यह ट्रायल 9 और 10 जून को गुजरात के गांधीनगर स्थित नेताजी सुभाष वेस्टर्न सेंटर साई में आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन


हैंडबाल एसोसिएशन के चीफ तेजराज ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर की कोचिंग के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी ताकि वे आगामी चैंपियनशिप के लिए सर्वोत्तम तैयारियां कर सकें। एसोसिएशन के मुख्य सचिव के अनुसार यह चैंपियनशिप 15 जुलाई से 24 जुलाई तक चीन में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय टीम अपने दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर डीसीएम स्कूल के चेयरमैन संजय डीसीएम, गुरमेल, प्रिंसिपल सुनील शर्मा और मंजू सेहरा, हैंडबाल कोच कपिल, सुनील, सुरेंद्र, राजेश दलाल, धर्मवीर, स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और ग्रामीणों ने अमृता की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कोच सुखविंद्र, मुनिष और पूजा की मेहनत को भी विशेष रूप से सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed