{"_id":"648dfd6ac8393d70e100f0a5","slug":"biparjoy-weakened-before-reaching-haryana-possibility-of-rain-in-adjoining-areas-of-rajasthan-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपरजॉय: हरियाणा पहुंचने से पहले पड़ा कमजोर, राजस्थान से सटे इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए कितना होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिपरजॉय: हरियाणा पहुंचने से पहले पड़ा कमजोर, राजस्थान से सटे इलाकों में बारिश की संभावना, जानिए कितना होगा असर
Sun, 18 Jun 2023 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:07 AM IST
सार
मौसम विभाग ने सिर्फ रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उसके बाद फिलहाल कुछ दिनों के लिए कोई भी मौसमी चेतावनी नहीं है। कुछ इलाकों में 40-50 किमी की गति से हवाओं के चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
चक्रवात बिपरजॉय का कहर
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कमजोर पड़ गया है। हरियाणा में अब इसका असर आंशिक रहने वाला है। राजस्थान से सटे दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक एके सिंह ने बताया कि बिपरजॉय को आगे बढ़ाने में नमी काफी मदद कर रही थी, लेकिन बिपरजॉय के तट से टकराते ही नमी खत्म हो गई।
विज्ञापन
इसलिए अब इसका ज्यादा असर देखने नहीं रहेगा।मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि हरियाणा के कई हिस्सों में इसका काफी व्यापक असर रहेगा। मौसम विज्ञानी एके सिंह का कहना है कि रविवार को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में 40-50 किमी की गति से हवाओं के चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
वहीं तापमान में थोड़ी नरमी देखी गई है। अंबाला व चंडीगढ़ को छोड़ बाकी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है। अंबाला में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सिर्फ रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उसके बाद फिलहाल कुछ दिनों के लिए कोई भी मौसमी चेतावनी नहीं है। सोमवार से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोगों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन