फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike rider Tonu dies after being hit by a car

Hisar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र टोनू की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Tonu dies after being hit by a car
हिसार। शहर में कोचिंग लेकर गांव लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर बाद रावलवास गांव के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र टोनू (23) की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बालसमंद क्षेत्र के गांव बांडाहेड़ी निवासी टोनू कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजाना हिसार कोचिंग के लिए आता था। मंगलवार को भी वह हिसार आया और कोचिंग के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। रावलवास गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायल टोनू को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस चौकी के जांच अधिकारी प्रेम कुमार ओला मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, तीन घायल

मंगलवार को बरवाला क्षेत्र के गांव गैबीपुर निवासी ट्रक चालक पंकज और हेल्पर दीपक ट्रक लेकर फरीदाबाद गए थे। वहां ट्रक की भिड़ंत एक ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में दोनों के साथ ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। तीनों को फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पंकज और दीपक को हिसार के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed