फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike rider absconds after breaking gold chain

Hisar News: बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार, मामला दर्ज

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider absconds after breaking gold chain
हांसी। काली देवी चौक के पास सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर बैठी एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाश सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

न्यू सुभाष नगर निवासी सुनील ने बताया कि उनकी काली देवी मंदिर के पीछे किराना की दुकान है। सुनील ने बताया की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी माता सुलोचना दुकान में बैठी थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए व कोल्ड ड्रिंक्स के बारे उनकी माता से पूछा। सुनील ने बताया कि जब उनकी माता कोल्ड ड्रिंक्स लेने के लिए दुकान के अंदर गई।
विज्ञापन


तभी एक बदमाश उनकी माता सुलोचना के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक पर सवार होकर मंदिर की तरफ भाग गए। सुनील ने बताया कि बाइक पर सवार एक युवक ने काले व नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। जिस पर नाशा लिखा हुआ था। सुनील ने बताया कि चेन करीब 12 ग्राम की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed