फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bike collides with a destitute cow in Azad Nagar, home guard dies

आजाद नगर में बेसहारा गाय से टकराई बाइक, होमगार्ड की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with a destitute cow in Azad Nagar, home guard dies
हिसार। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु हादसों का सबब बन चुके हैं। मंगलवार की रात आजाद नगर एरिया में एक गाय ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 47 वर्षीय होमगार्ड धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि आजाद नगर निवासी होमगार्ड धर्मबीर सिंह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जा रहा था। जब वह आजाद नगर पहुंचा तो अचानक एक गाय सड़क के बीच में आ गई। इस दौरा गाय और बाइक की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात उपचार के दौरान धर्मबीर की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। धर्मबीर का एक लड़का है व एक लड़की है। नवंबर माह में उसकी बेटी की शादी थी।
विज्ञापन

कागजों में पांच साल पहले हिसार हो चुका पशु मुक्त
प्रशासनिक अधिकारियों ने 26 अक्टूबर 2017 में हिसार शहर को कागजों मेें पशु मुक्त कर दिया था। जिस दिन शहर कागजों में पशु मुक्त हुआ था, उस दिन भी शहर की सड़कों पर हजारों की संख्या में बेसहारा घूम रहे थे। आज करीब 5 हजार बेसहारा पशु दिन-रात बेसहारा घूम रहे हैं, जो कोहरे में हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर से बंद है पशु पकड़ो अभियान
प्रदेश के पहले गोअभयारण्य की करीब 5000 पशु रखने की क्षमता है। जिसमें एक हजार पशुओं को रखा गया है। नगर निगम ने सितंबर 2021 में बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य भेजने का अभियान शुरू किया था। नवंबर माह में पशु पकड़ो अभियान बंद हो गया था।
बेसहारा पशु दे चुके जिंदगीभर का दर्द
- 5 नवंबर 2021कैमरी रोड पर गाय की टक्कर कैमरी निवासी 25 वर्षीय नरेश की मौत
- 31 अगस्त 2021 को जवाहर नगर में गाय ने 85 वर्षीय बुजुर्ग सुंदरदास को टक्कर मारी, उपचार के दौरान मौत
- अगस्त 2021 जीजेयू एमबीए की छात्रा संजोली को गाय ने टक्कर मारी, छात्रा गंभीर घायल
- सितंबर 2020 में रायपुर चौक पर कुक विष्णु की बाइक को बेसहारा गाय ने टक्कर मारी, मौत
- 27 अगस्त 2020 न्यू ऋषि नगर में बेसहारा गाय ने बुजुर्ग महिला कमलेश को पटका ,महिला का हाथ टूटा
- 8 दिसंबर 2020 को गाय की वजह से सिरसा रोड पर हुए हादसे में सातरोड निवासी युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed