{"_id":"66af4fbbea416939a7069c41","slug":"big-blow-to-bjp-in-hisar-many-workers-including-outgoing-councilor-amit-grover-left-party-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में भाजपा को बड़ा झटका: निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भाजपा को बड़ा झटका: निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर सहित कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, बोले...
Sun, 04 Aug 2024 03:24 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:24 PM IST
सार
अमित ग्रोवर ने कहा कि जब धरना देकर, अंगुली टेढ़ी करके या अधिकारियों के सिर पर खड़े होकर ही हमें करवाना है तो हमें भाजपा की क्या जरूरत है। लोगों के काम नहीं रहे हैं। ऐसे ही काम होंगे तो हम निर्दलीय रहकर कार्य करवा सकते हैं।
विज्ञापन
अमित ग्रोवर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार से भाजपा के निवर्तमान पार्षद अमित ग्रोवर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री लोकेश अनेजा सहित कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की। साथ ही अमित ग्रोवर ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमित ग्रोवर ने कहा कि जब धरना देकर, अंगुली टेढ़ी करके या अधिकारियों के सिर पर खड़े होकर ही हमें करवाना है तो हमें भाजपा की क्या जरूरत है। लोगों के काम नहीं रहे हैं। ऐसे ही काम होंगे तो हम निर्दलीय रहकर कार्य करवा सकते हैं। अमित ग्रोवर ने कहा कि 10 व 11 अगस्त को शहर में विकास ढूंढो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बस में जाएगी, जिसमें 40 से 50 लोगों का एक पैनल होगा, जिसमें सभी वर्गों से प्रतिनिधि व विशेषज्ञ लोग होंगे। इन 2 दिनों में वह शहर में विकास को ढूंढने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
इन लोगों ने छोड़ी पार्टी
अमित ग्रोवर-निवर्तमान पार्षद
सतीश तागरा- शक्ति केंद्र प्रमुख
सुरेश लाल-बूथ अध्यक्ष
बृजलाल नंदा-पन्ना प्रमुख
रामदास-पन्ना प्रमुख
पवन नागपाल- पन्ना प्रमुख
रामस्वरूप-पन्ना प्रमुख
प्रेम गाबा-पन्ना प्रमुख
अर्जुन दास-पन्ना प्रमुख
नवीन तागरा-पन्ना प्रमुख
कमलेश-पन्ना प्रमुख
आरती ठाकुर-पन्ना प्रमुख