फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhavya Bishnoi presented the problems of cattle herders in Haryana in the assembly.

Hisar News: भव्य बिश्नोई ने विधानसभा में रखी हरियाणा में पशुपालकों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bhavya Bishnoi presented the problems of cattle herders in Haryana in the assembly.
मंडी आदमपुर विधानसभा में अपनी बात रखते भव्य बिश्नोई।
मंडी आदमपुर। आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई ने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान हरियाणा में पशुपालकों की समस्याओं को सदन में रखा। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में पशु सर्जन व उनका अनुपात क्या है, पशु अस्पतालों में दवाइयों की कमी के क्या कारण हैं। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज न मिलने से राज्य में बड़ी संख्या में पशुपालक अपना पशुधन खो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि देश के किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक किसान हितैषी नीतियों को लागू किया है। उनके इस सपने को साकार करने के लिए हरियाणा सरकार भी दृढ़ संकल्प है। उन्होंने पशुपालन मंत्री से मांग की कि हरियाणा में पशु अस्पतालों की हालात में सुधार करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। राज्य में कई-कई गांवों पर एक वेटरनरी सर्जन है। जब किसान का पशु बीमार होता है तो वह सर्जन गांवों में पहुंच ही नहीं पाता।
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई ने कहा कि गांवों के ज्यादातर पशु चिकित्सालयों में इलाज के लिए मूलभूत दवाइयां जैसे खनिज मिश्रण, दूध बढ़ाने की दवाइयां, भूख बढ़ाने के चूर्ण व दर्द निवारक व एंटीबायोटिक की भारी कमी है। किसानों तक पशुओं की दवाइयां ही नहीं पहुंच पाती। भव्य ने सुझाव दिया कि राज्य के पशु चिकित्सालयों में पशु डॉक्टरों, वीएलडीए को यह निर्देश दिए जाएं कि जिस भी पशु को कोई दवाई दी गई है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाए और किसान को भी पर्ची बनाकर दी जाए। इससे पशु पालकों को अपने पशु के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी होगी और वह अच्छी तरह से उसकी देखभाल कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed