फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Beaten up two cousins ??who came to eat dosa in PLA market

पीएलए मार्केट में डोसा खाने आए दो चचेरे भाइयों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Beaten up two cousins ??who came to eat dosa in PLA market
हिसार। पीएलए चौपाटी में डोसा खाने आए दो भाइयों को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने पीटा। बीच बचाव करने आए उनके ताऊ के साथ भी मारपीट हुई। वहां पर मौजूद भीड़ ने बीच बचाव किया और रात को मामला पीएलए पुलिस चौकी तक पहुंच गया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ऋषि नगर निवासी अखिल ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई हर्ष के साथ स्कूटी पर सवार होकर पीएलए मार्केट में डोसा खाने आया था। कुछ देर बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर वहां से चले। कुछ दूरी पर एक स्कूटी व गाड़ी खड़ी थी। इस कारण से वहां से गुजरने का रास्ता नहीं था तो उन्होंने कार के पास खड़े युवक को स्कूटी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर युवक ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान उक्त युवक के चार-पांच दोस्त आए और उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर छुड़वा दिया। कुछ देर बाद उसका ताऊ और अन्य परिचित मौके पर पहुंचे। हमला करने वालों से बातचीत करने लगे तो दोबारा से आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मी एएसआई नसीब का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed