फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwala SDM appointed as administrator of Jat Education Society

Hisar News: बरवाला के एसडीएम अश्वीर सिंह जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रशासक नियुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Barwala SDM appointed as administrator of Jat Education Society
हिसार। बरवाला के एसडीएम अश्वीर सिंह ने जाट एजुकेशन सोसायटी के कार्यालय में प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने संस्थानों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। प्रशासक की देखरेख में सोसायटी के दैनिक कार्यों का संचालन किया जाएगा तथा शीघ्र ही चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोसायटी की निर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के फर्म एवं सोसायटी पंजीकरण प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए। हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट, 2012 की धारा 67 और 68 के तहत राज्यपाल की ओर से बरवाला के एसडीएम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य डॉ. सतरूप ढांडा तथा सोसायटी के अंतर्गत संचालित सभी सीआरएम जाट कॉलेज, सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीआर लॉ कॉलेज, जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सीआर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची विवाद के कारण चुनाव प्रक्रिया अटकी : जाट एजुकेशन सोसायटी की तीन वर्षीय कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव अधिकारी प्रदीप बाजिया ने 26-27 मार्च को कॉलेजियम सदस्यों के नामांकन का कार्यक्रम जारी किया था। अधिवक्ता योगेश सिहाग, राजकुमार बामल और अंकित श्योराण ने मतदाता सूची को लेकर जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटीज के समक्ष याचिका दायर की। उनका तर्क था कि मतदाता सूची का अद्यतन और शुद्धिकरण किए बिना चुनाव कराना उचित नहीं है। सुनवाई के बाद जिला रजिस्ट्रार बृजपाल ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी जिससे 296 कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव स्थगित हो गए। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि चुनाव 2020 की मतदाता सूची के आधार पर कराए जा रहे हैं जबकि 14,605 मतदाताओं में से लगभग 1,500 की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed