{"_id":"61954978a5c418490d1592e9","slug":"barati-dies-in-tractor-car-collision-three-friends-injured-hisar-news-hsr6171315125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में बराती की मौत, तीन दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में बराती की मौत, तीन दोस्त घायल
विज्ञापन
हिसार। सातरोड़ कैंट के पास मंगलवार रात पौन दो बजे सड़क हादसे में एक बराती की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हांसी के बंदा बहादुर कॉलोनी निवासी मृतक के परिजनों ने बताया कि विक्रम अपने दोस्तों के साथ कुलेरी में एक बरात में शामिल होकर कार में सवार होकर लौट रहा था। कार सातरोड़ कैंट के पास पहुंची तो पुल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हांसी के वार्ड 20 निवासी संजय, विजय और सतीश घायल हो गए। मामले में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, जिंदल चौक के पास मंगलवार को बीमार अवस्था में मिले करीब 52 वर्षीय बुजुर्ग की बुधवार को नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
फतेहाबाद के ध्यानार्थ
ट्रैक्टर की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
मंडी आदमपुर के गांव दड़ौली में बुधवार को फतेहाबाद के भट्टू से आदमपुर अपनी ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार सोमनाथ उर्फ सोनू को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर का टायर सोमनाथ के ऊपर से निकल गया था। गंभीर अवस्था में उसे आदमपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में फतेहाबाद जिले के भट्टू के प्रताप नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका दोस्त सोमनाथ उर्फ सोनू करीब 15-16 साल से भट्टू में रहता था। वह उसके पास दोपहर करीब 12 आया और कहा कि उसे अपनी ससुराल जाना है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दड़ौली के मिनी बैंक के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मामले के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक के दोस्त अशोक के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।