फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barala attack on congress

कांग्रेस ने दस साल तक जो बोया, अब उसे काट रही : बराला

Thu, 24 Dec 2015 01:25 AM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Barala attack on congress
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने दस साल में जो बोया, अब उसी को काट रही है, जिसने ने भी गलत किया, उसे सजा अवश्य मिलेगी। सरकार बदले की भावना नहीं, सही नीयत से काम कर रही है।
विज्ञापन

 
हिसार में किसान दिवस के मौके पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले दस साल कांग्रेस का राज था। देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस शासन में कई बार कानून तोड़े गए। कांग्रेस ने दस साल तक जो बोया, अब उसे काट रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस को अब जांच का सामना करना चाहिए। जिसने गलत किया तो उसकी सजा मिलेगी ही। भाजपा किसी द्वेष से कार्य नहीं कर रही। पुख्ता सुबूतों व शिकायतों के आधार पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मिले सुबूतों के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो की ओर से किसी तरह की अनियमितता की शिकायत मिली तो उस पर भी कार्रवाई होगी। इनेलो सरकार में गलत हुआ होगा तो उसकी जांच भी होगी। बजट के बंटवारे में भेदभाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार समान विकास के नारे पर काम कर रही है। जनसंख्या के अनुसार डी प्लान का बजट खर्च होता है। इसमें बदलाव नहीं हो सकता।

25 से 31 दिसंबर तक घोषित हो जाएंगे जिला अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों का चयन दिसंबर में ही कर लिया जाएगा। 25 से 31 दिसंबर तक जिला अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग जिला स्तर पर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जाट आरक्षण के सवाल पर कहा कि यदि कोई कानून के दायरे में रहकर अपने हक की आवाज उठाता है, सरकार को इससे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed