फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Banks should deduct the insurance premium of their loanee farmers by 31st and upload the complete data on the portal by 15th August

Hisar News: बैंक अपने ऋणी किसानों का बीमा प्रीमियम 31 तक काट लें 15 अगस्त तक पूर्ण डाटा पोर्टल पर अपलोड करें

Fri, 18 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Banks should deduct the insurance premium of their loanee farmers by 31st and upload the complete data on the portal by 15th August
हिसार। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ सीजन 2025 की तैयारी के लिए शुक्रवार को कार्यशाला हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में बैंकों के जिला समन्वयकों व अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी बैंक अपने ऋणी किसानों का बीमा प्रीमियम 31 जुलाई तक काट लें और 15 अगस्त तक बीमित फसल अनुसार पूर्ण डाटा पोर्टल पर अपलोड करें ताकि किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन

यह भी अपील की गई कि यदि किसी किसान ने फसल परिवर्तन किया है तो वह समय रहते बैंक को सूचित करें ताकि सही फसल प्रीमियम का कटान हो सके। बीमा फसल की जानकारी किसान द्वारा फार्म अनुसार व ग्राम स्तर पर फसल सत्यापन के अनुसार पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त जो ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा करवाने का इच्छुक हैं, वह अपने बैंक खाते में बीमा राशि जितना पैसा अवश्य रखें। इसके अतिरिक्त जो किसान अपनी फसल का बीमा नहीं करवाना चाहते है, वह स्वयं संबंधित बैंक शाखा में जा कर ऑप्ट आउट फॉर्म भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को धान के लिए 2124.98 रुपये प्रति हेक्टेयर, कपास के लिए 5435.05 रुपये प्रति हेक्टेयर, बाजरा के लिए 1024.36 रुपये प्रति हेक्टेयर, मूंग के लिए 953.50 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा मक्का के लिए 1089.74 रुपये प्रति हेक्टेयर की दरों पर बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। उप-कृषि निदेशक डॉ राजबीर सिंह ने सभी बैंकर्स को हिदायत दी कि आप अपने बैंक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को उपरोक्त स्कीम का लाभ उठाने के लिए जागरूक करे तथा किसानों की सही फसल और सही गांव सहित स्टिक डेटा के आधार इत्यादि का बीमा करें ताकि भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed