फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ban on single-use plastics does not show any special effect, mayor speaks- instead of challaning, make people aware, councillors and corporation employees

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का नहीं दिखा खास असर, मेयर बोले-चालान करने के बजाय लोगों को जागरूक करें पार्षद व निगम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ban on single-use plastics does not show any special effect, mayor speaks- instead of challaning, make people aware, councillors and corporation employees
हिसार। सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 प्रकार की वस्तुओं पर शुक्रवार से देशभर में प्रतिबंध लागू हो गया है। मगर पहले दिन जिले में इस प्रतिबंध का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। दुकानों व रेहड़ियों पर आम दिनों की तरह पॉलिथीन इस्तेमाल होते नजर आए। हालांकि कुछ दुकानदारों ने चालान के डर से दुकान पर आने वाले ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान देने से मना किया।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम सहित अन्य किसी भी विभाग ने चालान संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की। मेयर ने निगम अधिकारियों से चालान करने के बजाय एक सप्ताह तक मोटिवेशनल वीडियो तैयार कर लोगों को जागरूक करने की बात कही। बता दें कि प्रदेश सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक की 19 वस्तुओं के निर्माण, भंडारण, विक्रय व इस्तेमाल करने पर एक जुलाई से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अगर कोई व्यक्ति इस नियम की अवमानना करता है तो उस पर 500 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी को लेकर नगर निगम ने होलसेल व रिटेल के व्यापारियों के साथ बैठक भी की थी और उन्हें स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर कोई व्यापारी ऐसा करता हुआ मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

सब्जी रेहड़ी मार्केट में लोगों को जागरूक करें पार्षद
शुक्रवार को निगम में स्वच्छता को लेकर हुई बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का मामला भी उठा। इसे लेकर मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में जहां-जहां सब्जी बिकती हैं, वहां जाए और लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूक करे। अगर कोई व्यक्ति पॉलिथीन में सब्जी लेकर जा रहा है तो उसे सब्जी न ले जाने दे और उसे थैला लाने को कहे। थैली लाने के बाद ही उसे रेहड़ी से सब्जी ले जाने दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दिखाई वीडियो
मेयर गौतम सरदाना ने बैठक में सेक्टर-13 में एक सब्जी वाले की तरफ से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ लेने वाली वीडियो दिखाई। इस दौरान मेयर ने कहा कि शहर के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। वह स्वयं ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करना बंद कर देंगे। आज मैंने सेक्टर-13 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन अभियान की शुरुआत की है।
चालान का डर : दुकानदारों ने पॉलिथीन देने से किया मना
चालान के डर से शहर में कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान देने मना भी किया। शहर के पुरानी सब्जी मंडी चौक पर स्थित विजय डेयरी संचालक ने इसे लेकर दुकान के बाहर बैनर लगा दिया कि दूध पॉलिथीन में बल्कि बोतल में दिया जाएगा। बोतल के 10 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे। ग्राहक दूध लेने के लिए बर्तन साथ लेकर आएं। टावर एनक्लेव स्थित राम डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों को पॉलिथीन में सामान देना बंद कर दिया है। उसकी जगह कपड़े का थैला दिया जा रहा है। यह एक थैला उन्हें दो से तीन रुपये का पड़ता है।

गोवंश के लिए मौत का कारण बन रहा पॉलिथीन
यह पॉलिथीन गोवंश गोवंश के लिए मौत का कारण बना है। पशु चिकित्सक डॉ. अशोक मलिक के अनुसार गाय व अन्य मवेशी कच्चा खाना खाते हैं। पाचन के लिए उनका पेट चार हिस्सों में विभाजित होता है। इनमें रूमन और रेटीकुलम, ओमेजन व एबोमेजम हैं। रूमन की क्षमता 40 किलो होती है। इसमें खाना स्टोर होता है। बाद में गाय इसे वापस लेकर चबाती है। रूमन और रेटीकुलम में यह पॉलिथीन फंस जाती है। इससे पेट फूल जाता है, इससे टिंपनाइटिस हो जाती है। पेट फूलने से सांस लेने में समस्या होती है और गैस न निकलने से गाय की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed