{"_id":"6244a53238f3d064cc240781","slug":"balsamand-of-hisar-was-the-hottest-in-the-state-mercury-42-3-degrees-hisar-news-hsr627912145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सबसे गर्म रहा हिसार का बालसमंद, पारा 42.3 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सबसे गर्म रहा हिसार का बालसमंद, पारा 42.3 डिग्री
विज्ञापन
हिसार। जिले का बालसमंद क्षेत्र बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म एरिया रहा। यहां का दिन का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं हिसार शहर का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी व चरखी दादरी में से कुछ एक जगहों पर लू चलने की संभावना है।
हिसार में मार्च में 45 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान
इससे पहले 19 मार्च को जिले में दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि 31 मार्च 1945 को शहर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो आज तक का रिकॉर्ड भी है।
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान
शहर तापमान
अंबाला 37.7
हिसार 40.6
नारनौल 41.0
रोहतक 40.3
गुरुग्राम 40.8
भिवानी 38.9
सिरसा 39.2
झज्जर 39.7
विज्ञापन
हिसार में मार्च में 45 डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान
इससे पहले 19 मार्च को जिले में दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। हालांकि 31 मार्च 1945 को शहर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो आज तक का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान
शहर तापमान
अंबाला 37.7
हिसार 40.6
नारनौल 41.0
रोहतक 40.3
गुरुग्राम 40.8
भिवानी 38.9
सिरसा 39.2
झज्जर 39.7