फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Badminton competition: Chanchal-Shiksha reached the final

बैडमिंटन प्रतियोगिता : फाइनल में पहुंचीं चंचल-शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Badminton competition: Chanchal-Shiksha reached the final
विद्युत नगर में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाते आफरीन व जोयल। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। विद्युत नगर में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में शनिवार को पुरुष और महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम से सेवानिवृत्त लोक संपर्क अधिकारी धर्मपाल ढुल पहुंचे।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कियों के सिंगल मुकाबले में चंचल यादव ने कृतिका और शिक्षा ने आफरीन को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लड़कों में अंडर-17 सिंगल के क्वार्टर फाइनल में समीर ने प्रणव श्योराण को 21-18, 14-21 और 21-19 से हराया। हर्षित नैन ने देव सिंगला को 14-21, 21-7 और 21-16 को हराया। आर्यन डेम्बला ने नमनदीप सिंह को 21-7 और 21-9 से पराजित किया। वहीं नितिज्ञ ने देवव्रत मुंजाल को 15-21, 21-15 और 21-19 से हराया।
विज्ञापन

लड़कियों में अंडर-17 सिंगल के क्वार्टर फाइनल में आफरीन ने जोएल राना को 21-8 और 21-9 से हराया। तमन्ना रेड्डू ने जीया को 21-14 और 21-13 से हराया। इशिका ने सुहानी सैनी को 21-3 और 21-9 से हरा दिया। निति चौधरी ने खुशी को 19-21, 21-16 और 21-19 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों में अंडर-19 में अंश ने हृदय को 21-4 व 21-3 से हरा दिया। सिद्धार्थ शर्मा ने शुभम बिश्नोई को 21-13, 11-21 और 21-13 से हराया। अर्नव गोस्वामी ने आर्यन डेम्बला को 21-6 और 21-10 से हराया। रोहन ने हर्षित नैन को 24-22 और 21-11 से हरा दिया। अंडर-19 सेेमीफाइनल में लड़कियों के सिंगल मुकाबले में चंचल यादव ने कृतिका को 21-9, 19-21 और 21-18 से हराकर और शिक्षा ने आफरीन को 21-19 और 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर दिया। इसी प्रकार ओपन कैटेगिरी में अंश ने कृष्णा को क्वार्टर फाइनल में 21-4 और 21-10 से हराया। शाम के मुकाबले देखने इंपीरियल महाविद्यालय के निदेशक कुलदीप आय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed