{"_id":"6afa0459aaa7c4b6f801530b","slug":"backward-classes-should-become-policy-making-power-not-beggars-ishwaraiya-hisar-news-c-21-hsr1020-992806-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग याचक नहीं, नीतियां तय करने वाली शक्ति बने : वी ईश्वरैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग याचक नहीं, नीतियां तय करने वाली शक्ति बने : वी ईश्वरैया
Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कुम्हार धर्मशाला में ओबीसी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठे मुख्य अत
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। पिछड़े और अनुसूचित समाज को याचक बनकर अधिकार मांगने की बजाय एकजुट होकर अपने अधिकार हासिल करने चाहिए और नीतियां तय करने वाली शक्ति बनना चाहिए। यह बात मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस वी ईश्वरैया ने कही। ईश्वरैया रविवार को प्रेम नगर स्थित कुम्हार धर्मशाला एकता पार्क में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन (एआईबीसीएफ) की ओर से आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं जनचेतना अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान पिछड़े और अनुसूचित समाज की एकजुटता तथा अधिकारों में समानुपातिक हिस्सेदारी की मांग उठाई गई।
ईश्वरैया ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के रूप में हमें सुरक्षा कवच दिया है। अपने हक, हिस्सेदारी और स्वाभिमान की लड़ाई जीतने के लिए उच्च शिक्षा, एकजुटता मजबूत संगठन और संवैधानिक जागरूकता सबसे बड़े हथियार हैं।
विशेष कैडर कैंप में युवाओं को महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. बीआर आंबेडकर, पेरियार और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार गांव-गांव तक पहुंचाने तथा वैचारिक नेतृत्व संभालने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इसमें जातिगत जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम, हरियाणा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण, लंबित बैकलॉग की तत्काल भर्ती, एचकेआरएन और निजी क्षेत्र में आरक्षण, पदोन्नति तथा राजनीतिक संस्थाओं में 27 प्रतिशत भागीदारी, ईडब्ल्यूएस में समान अवसर और शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विशेष पैकेज की मांग प्रमुख रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनिवास वर्मा ने की। मंच संचालन एडवोकेट आयना वर्मा और देशराज कंबोज ने किया। सेवानिवृत्त आईएएस आरएस वर्मा, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, मोहम्मद ताहिर, हरीश मंडल, कर्मचंद बबलू और कृष्ण मलेठिया आदि ने भी विचार रखे।