फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Baba, why are you delaying now O Shyam of Khatu, tell me about lakhs of things

Hisar News: बाबा अब क्यों देर लगावै, ओ खाटू का श्याम तन्नै लख दा तार बतावै…

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Baba, why are you delaying now O Shyam of Khatu, tell me about lakhs of things
बीड़ बबरान धाम की ओर से महावीर कॉलोनी में आयोजित ताली कीर्तन में सजा श्याम बाबा का दरबार। स्रोत

विज्ञापन
हिसार। महाभारतकालीन साक्ष्यों के संरक्षक माने जाने वाले बीड़ बबरान धाम की ओर से रविवार को श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने के उद्देश्य से शहर की महावीर कॉलोनी में आठवां ताली कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री श्याम बाबा के श्रीचरणों में समर्पित भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।
बीड़ बबरान धाम के निज पुजारी विनय शर्मा और अन्य भजन गायकों ने श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति का अद्भुत वातावरण बनाया। विनय शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजन बाबा अब क्यों देर लगावै, ओ खाटू का श्याम तन्नै लख दा तार बतावै… पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कीर्तन में महाराज मयूर शर्मा की विशेष सेवा रही। महावीर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बीड़ बबरान धाम से लाई गई अखंड ज्योति के दर्शन कर भक्त अभिभूत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी विनय शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्याम बाबा की महिमा से अवगत करवाते हुए बताया कि वीर बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष परीक्षा देते हुए एक ही तीर से पीपल के वृक्ष के सभी पत्तों में छेद कर दिए थे। वही पीपल का वृक्ष आज भी बीड़ बबरान धाम में विद्यमान है। उन्होंने बताया कि जब उस वृक्ष में नई कोंपलें आती हैं, तो कुछ ही दिनों में सभी पत्तों में अपने आप छेद हो जाते हैं। बीड़ बबरान धाम स्थित श्याम बाबा के दरबार में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। श्याम भक्ति के इस कीर्तन ने श्रद्धालुओं के मन को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed