फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Azad Nagar drainage project mired in controversy again; pipes being laid underwater.

Hisar News: फिर विवादों में आजाद नगर ड्रेनेज प्रोजेक्ट, पानी में बिछ रहे पाइप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Azad Nagar drainage project mired in controversy again; pipes being laid underwater.
हिसार। आजाद नगर क्षेत्र में बिछाई जा रही ड्रेनेज लाइन का कार्य एक बार फिर विवादों में आ गया है। पानी से भरे क्षेत्र में पाइप बिछाने और निर्माण कार्य किए जाने को लेकर वार्ड-19 के पार्षद सत्यवान पानू ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि 5 जून को भी ड्रेनेज लाइन में लीकेज और तकनीकी खामियों के आरोपों के बाद कार्य रुकवाया गया था। उस समय जनस्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर ने मौके का निरीक्षण कर लीकेज बंद करवाई थी तथा आसपास भरे पानी की निकासी के इंतजाम किए गए थे। मामला बाद में नगर निगम सदन की बैठक में भी उठा था, जहां मेयर प्रवीण पोपली ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

सत्यवान पानू का आरोप है कि वार्ड-19 में डीसी आवास के निकट चल रहे ड्रेनेज प्रोजेक्ट का करीब 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कई स्थानों पर पानी के भीतर ही पाइप डाले जा रहे हैं। बिना समुचित लेवलिंग और पानी निकाले पाइप बिछाने से उनके धंसने और लाइन के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाइपों के नीचे आवश्यक बेड नहीं बनाया जा रहा और कुछ पाइप पहले ही टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये की है परियोजना
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडल आयुक्त आवास से गंगवा गांव तक ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है। परियोजना के तहत 500 से 1400 एमएम व्यास के पाइप लगाए जा रहे हैं। इस कार्य पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्य सड़क पर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बाद अंदरूनी गलियों में भी पाइपलाइन डाली जाएगी और सभी लाइनों को आपस में जोड़ा जाएगा।


-------मेरा केवल इतना आग्रह है कि कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। ठेकेदार किसी की बात नहीं सुन रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। यदि ड्रेनेज लाइन मानकों के अनुरूप नहीं बनी तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है और करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
- सत्यवान पानू, पार्षद, वार्ड-19, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed