फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Awakening water conservation by writing chalisa

उम्मीद की मशाल : चालीसा लिखकर जगा रहे जल संरक्षण की अलख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Awakening water conservation by writing chalisa
रमेश गोयल, एडवोकेट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जल महत्वपूर्ण है और जल को बचाने के लिए आमजन को जागरूक करना उससे भी बेहद जरूरी। सिरसा के आयकर वकील रमेश गोयल पानी का महत्व बताते हुए जल चालीसा लिखकर लोगों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब तक वे जल चालीसा की 65 हजार कॉपियां वितरित कर चुके हैं। जल संरक्षण का जुनून लिए लोगों को जागरूक कर समाज को संदेश दे रहे हैं। इनको सरकार की ओर से कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन

रमेश गोयल पानी बचाने के लिए लोगों को तरीके बताते हैं और कई तरह के जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। ये लोगों को राह चलते भी पानी बचाने के बारे में बताते हैं, चाहे कोई नाराज हो या गुस्सा। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को संबोधित करते हैं, सेमिनार करवाते हैं और जल चालीसा भी बांटते हैं। रमेश गोयल ने 6 मई 2008 को शहर के विवेकानंद स्कूल से जल बचत अभियान शुरू किया। ये अभियान अब राष्ट्रीय स्तर पर जा चुका है। वर्ष 1970 से वकील के रूप में कार्यरत रमेश गोयल देश भर में 500 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान पांच लाख से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों को जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोर्ट में अपना पूरा कामकाज करते हैं हिंदी में
आयकर वकील रमेश गोयल बताते हैं कि 1960-63 के दौरान उन्होंने पुरानी किताबें बेचकर पढ़ाई की। दसवीं में पढ़ते हुए आठवीं तक के विद्यार्थियों को ट्यूशन दी। दिन में अदालत में टाइपिंग, जबकि सायंकालीन कॉलेेज में पढ़ाई की। उनकी खास बात ये है कि कोर्ट में अपना पूरा कामकाज हिंदी में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल चालीसा
जल मंदिर, जल देवता, जल पूजा जल ध्यान ।
जीवन का पर्याय जल, सभी सुखों की खान।।
जल की महिमा क्या कहें, जाने सकल जहान।
बूंद-बूंद बहुमूल्य है, दें पूरा सम्मान।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed