फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   August was the driest in 13 years in Hisar.

Hisar News: 13 वर्षों में सबसे सूखा रहा अगस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
August was the driest in 13 years in Hisar.
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। बारिश के मामले में इस बार अगस्त का महीना पिछले 13 वर्षों में सबसे सूखा रहा। इस दौरान शहर में सिर्फ 17.6 एमएम पानी ही बरसा। वहीं अगर जिले की बात करें तो इस माह में जिले में मात्र 11.8 एमएम बारिश ही दर्ज की गई, जो सामान्य से 88 प्रतिशत कम रही। जिले में इस माह में 95.3 एमएम सामान्य बारिश होती है। अब मानसून के सिर्फ 15 दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस कमी की पूर्ति होने की संभावना काफी कम नजर आ रही है।
बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मानूसन के सामान्य रहने की संभावना जताई थी। मगर जिले के लिहाज से यह विभाग की संभावना स्टिक नहीं बैठी। जून माह में जिले में सामान्य से 57 प्रतिशत कम बारिश हुई। वहीं जुलाई माह भी बारिश के लिहाज से अच्छा नहीं रहा और इस माह में भी सामान्य से 12 प्रतिशत कम पानी बरसा। वहीं 1 जून से 31 अगस्त तक जिले में सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


जिले में मानसूनी सीजन में हुई बारिश
माह-बारिश हुई-सामान्य बारिश
जून-18.7 एमएम-43.4 एमएम
जुलाई-94.2 एमएम-106.4 एमएम
अगस्त-11.8 एमएम-95.3 एमएम

13 वर्षों का बारिश का आंकड़ा
वर्ष-बारिश एमएम में
2023-17.6
2022-78.5
2021-39.0
2020-64.2
2019-54.6
2018-30.6
2017-77.5
2016-77.3
2015-144.6
2014-46.8
2013-219.0
2012-267.7
2011-123.0

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है जो 4 सितंबर तक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। इससे एक बार फिर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचने की संभावना बन रही है। हालांकि प्रदेश में इस मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव ही 5 से 7 सितंबर के दौरान देखने को मिलेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और सीमित स्थानों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed