{"_id":"687e843d6553a4901304461e","slug":"attempted-kidnapping-of-a-teenager-on-her-way-to-school-hisar-news-c-21-hsr1013-671932-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किशोरी का स्कूल जाते समय अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किशोरी का स्कूल जाते समय अपहरण का प्रयास
Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
नारनौंद(हिसार)। नारनौंद क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की 15 वर्षीय किशोरी का सोमवार को अपहरण प्रयास का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब सुबह करीब आठ बजे किशोरी अपने स्कूल जा रही थी। मगर ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी अपहरण में सफल नहीं हो सके और कुछ ही दूरी पर आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों के खिलाफ, छेड़छाड़, पीछा करने, अपहरण व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल में जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में एक कार खड़ी थी और उसमें सवार तीन युवक गांव खरक पूनिया निवासी मोनू, अशोक और गोविंदा उसकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर कार में डाल लिया। गांव के कुछ लोगों ने घटना को होते देख लिया और तुरंत पीछा कर गाड़ी को कुछ दूरी पर रोक लिया। उन्होंने लड़की को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पता चला कि यह घटना पहले से सुनियोजित थी और इसमें गांव की ही एक लड़की का हाथ था जिसने किशोरी के स्कूल जाने की सूचना आरोपियों को दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मोनू आरोपी लड़की का मामा का लड़का है। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी पहले भी कई बार उनकी बेटी का पीछा कर चुके थे और उस पर बुरी नजर रखते थे। ग्रामीणों ने सूचना देकर मौके पर ही पुलिस को बुलाया और तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर सुलोचना ने बताया कि नारनौंद थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।