{"_id":"3286779da8691465189ccfed11a3cbab","slug":"attempted-attack-on-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े पर हमले का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े पर हमले का प्रयास
hisar
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव तलवंडी बादशाहपुर में बुधवार देर रात एक प्रेमी जोड़े के अपने घर पहुंचने पर विवाद हो गया। लड़की पक्ष ने लड़के के गांव पहुंचकर युवक पक्ष के परिवार व जोड़े को घेर लिया। मामले की सूचना किसी ने तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल के साये में देर रात जोड़े को हिसार लेकर आई। बृहस्पतिवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर सेफ हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
तलवंडी बादशाहपुर के मदन ने बताया कि उसने 30 जून को सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत शादी की थी। शादी के बाद युवक लड़की को अपने गांव तलवंडी बादशाहपुर स्थित घर लेकर आया। आरोप है कि बीती रात लड़की के परिजन उनके घर आ गए और उनकी घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने रात को ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मदन ने बताया कि तब तक ढाणी के लोगों ने उन्हें सुरक्षा के बीच रखा और पुलिस के पहुंचते ही उन्हें पुलिस के साथ हिसार भेज दिया। मदन ने बताया कि लड़की के परिवार की गांव में उनके पड़ोस में ही जमीन है और इसी दौरान उन दोनों के बीच संपर्क हुआ तथा तीन दिन पूर्व शादी कर ली। प्रेम विवाह के पश्चात पहले तो लड़के ने पुलिस सुरक्षा के बीच सेफ हाउस में जाने से मना कर दिया, मगर बीती रात हुई घटना के बाद वे बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश के बाद सेफ हाउस में चले गए।
विज्ञापन
पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया कि अग्रोहा निवासी लड़की के पिता ने एक जुलाई को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उधर, प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। परिजनों ने दावा किया है कि लड़की की उम्र छोटी है। उन्होंने कहा कि रात को पुलिस मौके पर पहुंची थी और उन्हें सेफ हाउस हिसार लाया गया। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस पांच दिन के लिए भेज दिया है।