{"_id":"61df19f360a96501cb731c28","slug":"attempt-to-kidnap-class-ix-student-by-entering-the-house-case-registered-hisar-news-hsr621881050","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस नौवीं की छात्रा को अगवा करने प्रयास, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस नौवीं की छात्रा को अगवा करने प्रयास, मामला दर्ज
विज्ञापन
घर में घुस नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा करने का प्रयास, मामला दर्ज
आरोप: स्कूल आते-जाते समय आरोपी करना था पीछा, पंचायत भी हुई थी
हिसार। जिले के एक गांव निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा को घर में घुसकर अगवा करने का प्रयास और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आजाद नगर थाना पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। उनके गांव का ही एक युवक उसकी बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा था। इस बात का पता लगा तो मामले में पंचायत की गई। पंचायत में फैसला हुआ कि आरोपित युवक न तो कभी उनकी गली में आएगा और न ही उनके घर आएगा। आरोपी युवक 10 जनवरी को उनके घर धमका और उसे धमकी देकर गया कि उसकी बेटी को उठा के ले जाएगा। उस समय तो वह युवक वहां से चला गया, लेकिन उसी दिन शाम पांच बजे के करीब आरोपी युवक अपने करीब 12 साथियों के साथ वहां आया। सभी डंडे और लोहे की राड लेकर आए थे।
महिला ने बताया कि उस दौरान वह और उसकी बेटी ही घर पर मौजूद थे। आरोपी युवक ने उसकी बेटी को अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने भागकर कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तो आरोपी युवक और उसके साथियों ने दरवाजा और खिड़की तोड़ दी, इस दौरान उन्होंने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद