फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt to drive a bank officer and wife-daughter

बैंक अधिकारी और पत्नी-बेटी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Attempt to drive a bank officer and wife-daughter
हिसार। सेक्टर-13 में घर के बाहर घूम रहे एक बैंक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो साल की बेटी पर जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसका विरोध किया तो आरोपी ने बैंक अधिकारी गीतांशु पर चाकू से हमला कर दिया। भीड़ एकत्रित होने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल 37 वर्षीय गीतांशु को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद सुरेंद्र, उनकी पत्नी अनीता और बेटे राहुल के खिलाफ मारपीट करने, गाड़ी चढ़ाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर 13 निवासी गीतांशु ने बताया कि वह रेलवे रोड पर एसबीआई बैंक में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पत्नी भारती मुंजाल और दो साल की बेटी अलिषका के साथ घर के बाहर घूम रहे थे। बेटी को पत्नी ने गोद में उठाया हुआ था। सड़क पर खड़ी कार में सुरेंद्र चुघ बैठा था। जब उनकी कार से थोड़ा आगे गए तो सुरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से हमारे ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। हमने किसी तरह से जान बचाई और शोर मचाया। इसी दौरान सुरेंद्र का बेटा राहुल आया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुुरेंद्र और उसकी पत्नी ने डंडों से पीटा। बैंक अधिकारी के चचेरे भाई विवेक और मोहित ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई रामपाल ने बताया कि तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गीतांशु ने बताया कि उसके साले तरुण खुराना की शादी आरोपी सुरेंद्र की बेटी प्रियंका के साथ हुई थी। शादी मैंने करवाई थी। शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। उसके बाद 17 दिसंबर 2020 को दोनों की सहमति से फैमिली कोर्ट में तलाक हो गया था। आरोप है कि गत 16 फरवरी को भी लेकर सुरेंद्र ने झगड़ा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed