{"_id":"688a6cba4d09ed985a0be37a","slug":"attacked-the-delivery-boy-on-the-head-and-looted-the-bag-hisar-news-c-21-hsr1020-677908-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिलीवरी ब्वॉय के सिर पर हमला कर बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिलीवरी ब्वॉय के सिर पर हमला कर बैग लूटा
विज्ञापन
घायल अमित।
हिसार। रावलवास व पातन गांव के बीच बदमाश फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय के सिर पर हमला कर बेहोश कर उसका बैग व रुपये छीनकर फरार हो गया। घायल युवक हरिकोर्ट गांव निवासी अमित (23) को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अमित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट डिलीवरी का काम करता है। 25 जुलाई को दोपहर को डिलीवरी का सामान वितरित करने जा रहा था। उसको धीरणवास गांव में एक पार्सल देना था। इसके लिए वह रावलवास खुर्द से पातन रोड पर पहुंचा तो वहां पर एक युवक मिला। उसने कहा कि सत्यवीर, रवीना और रमेश नाम के तीनों पार्सल उसके हैं। जब वह पार्सल देखने लगा तो उस युवक ने उसके सिर पर किसी हथियार से हमला किया। इससे वह गिर गया और युवक उसका बैग छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। बैग में कुछ पार्सल व तीन हजार रुपये की नकदी थी। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सदर थाना प्रभारी एसआई राजेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।