फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   attack to police force in hisar

भूमि विवाद में रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, वाहन फूंके

Sun, 18 Apr 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
attack to police force in hisar
हिसार के गांव पातन में देर शाम दो पक्षों के बीच प्लॉट को लेकर हो रहे झगड़े को रोकने के लिए पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया और पुलिस की गाड़ियों को पलट दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया और सूचना मिलते ही डीआईजी, डीएसपी, सीआईए, स्पेशल स्टाफ सहित संबंधित थाना व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात करीब 12 बजे तक पूरा गांव छावनी में तबदील रहा।
विज्ञापन

यह था मामला
दरअसल शनिवार सुबह करीब सात बजे पातन गांव निवासी संजय अपने परिवार सहित घर पर था। उस दौरान हरियाणा पुलिस में तैनात सुभाष, गांव गंगवा निवासी हलका बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र, फायर ब्रिगेड कर्मी सीताराम व मिश्रीलाल व छह-सात महिलाएं संजय के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। मामले में संजय का कहना है कि वह करीब दो वर्ष की उम्र से अपने नाना के मकान में गांव पातन में रह रहा है, लेकिन आरोपी इस मकान पर अपना हक जता रहे हैं। इसी वजह से उस पर व उसके परिवार पर हमला किया गया।
विज्ञापन

शाम को गांव वालों से बहस के बाद फूंके वाहन
उसके बाद शाम करीब आठ बजे करीब 35 लोग हाथों में हथियार लेकर संजय के मकान पर कब्जा करने पहुंचे। उस दौरान जब वह सामान बाहर फेंक रहे थे तो गांव के अन्य लोगों ने ऐसा करने से मना किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इन गांववासियों से मारपीट शुरू कर दी और इस झगड़े में शरारती तत्वों ने एक बाइक, एक ट्रैक्टर व एक बोलेरो कार को आग लगा दी और पुलिस पीसीआर को भी पलट दिया व क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने की कार्रवाई जारी
सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी बलवान सिंह राणा, डीएसपी नारायणचंद, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, डीएसपी राजबीर सैनी, स्पेशल स्टाफ, सीआईए सहित संबंधित थाना व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed