{"_id":"69ff7aee8b547ab46d07e28c","slug":"attack-on-dog-catcher-team-hisar-news-c-128-1-sir1004-158131-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अपडेट...कुत्ता पकड़ने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अपडेट...कुत्ता पकड़ने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा
Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 09 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में उपचारधीन कर्मचारी रिंकू। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -- -18,19
- सीएम विंडो पर दी गई थी शिकायत, एक कर्मचारी ने भागकर बचाई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के आधार पर शुक्रवार शाम सेक्टर-20 पार्ट दो में कुत्ता पकड़ने गई टीम के एक कर्मचारी को बंधक बनाकर चार-पांच लोगों ने पीटा। एक कर्मचारी ने भागकर जान बचाई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घर में बंधक बनाए कर्मचारी को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध पर पुलिस को शिकायत दी गई है। हालांकि किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
हुडा चौकी से जांच अधिकारी जसवंत के मुताबिक कर्मचारी रिंकू ने बताया कि वह सेक्टर 20 पार्ट 2 में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे कुत्ता पकड़ने गया था। साथ में कर्मचारी वंश भी था। उसने एक कुत्ते को पकड़ लिया। इस दौरान एक महिला आई और गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी बीच एक व्यक्ति काले रंग की गाड़ी में अपने चार-पांच साथियों संग वहां आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे अपने घर ले गए और वहां कमरे में बंदकर बुरी तरह पीटा। यह देखकर वंश जान बचाकर भाग निकला। उसने ठेकेदार सोनू सिंह को सूचित किया। एसआई पवन कुमार व डायल 112 की टीम को लेकर ठेकेदार मौके पर पहुंचा। नगर परिषद के अधिकारी भी आ गए। करीब आधे घंटे बाद रिंकू को छुड़ाया गया। इस मामले में सीएम विंडो पर हुडा सेक्टर 20 पार्ट 2 के डॉ. आशीष गुप्ता ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कुत्तों की वजह से बुजुर्ग और बच्चे गली में निकलने से डरने लगे हैं। मकान नंबर 1003 और 1006 के मालिक इन कुत्तों को आश्रय दे रहे हैं।
16 मार्च को भी किया था हमला16 मार्च को भी शहर की एक कॉलोनी में कुत्ते पकड़कर ला रही टीम के कर्मचारी के सिर में रोड मारकर हमला किया गया था। कुत्तों को छुड़ाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में दोनों पक्षों का समझौता करवाया दिया गया।
विज्ञापन
-- पुलिस को शिकायत दी है और उम्मीद है कि आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकी भी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती है। -सोनू सिंह भाटी, ठेकेदार
-- -
मामला हमारे संज्ञान में आया है। कर्मचारियों के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जाएगा। -जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद