{"_id":"677c22e8a2d1e5a56e05eb1d","slug":"assault-with-security-guard-of-rakhigarhis-site-number-1-hisar-news-c-21-hsr1005-540038-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राखीगढ़ी की साइट नंबर 1 के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राखीगढ़ी की साइट नंबर 1 के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट
Tue, 07 Jan 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। राखीगढ़ी की साइट नंबर एक पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड व एक अन्य के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। नारनौंद थाना पुलिस ने एक नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं चीफ सेक्रेटरी विवेक जोशी के सामने जब यह मामला उठा तो हांसी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश नारनौंद पुलिस को दिए, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
नारनौंद थाना पुलिस को दिए बयान में तेजबीर ने बताया कि वह राखी खास का रहने वाला है और पिछले 4 साल से राखी गढ़ी के टीला नंबर 1 पर बतौर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। उसकी ड्यूटी टीला नंबर 1 पर दोपहर करीब 2 बजे से रात करीब 10 बजे तक होती है। 5 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह ड्यूटी पर था। उसके साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-46 निवासी पवन भी था और वह दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान राखी गढ़ी निवासी सोनू व तीन अन्य युवक गेट के पास खड़े थे। इस पर उसने उन्हें टोका कि तुम यहां क्या कर रहे हो। इस पर दो युवक साइट के अन्दर आ गए और उन्होंने कहा कि पवन से बात करनी है। जब उसने पवन को यह बात बताई तो इसी बीच तीसरा युवक भी अन्दर आ गया। सोनू ने उन्हें कहा कि तुम हमारी पुलिस को मुखबरी दोगे। उसके बाद तीनों युवकों ने उन पर डंडे से वार किया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही धमकी दी कि अगर इस मारपीट के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे। उसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि तेजबीर के बयान पर सोनू सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।